फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   girls students give excellant perfomrance. jind

प्रतिभा खोज कार्यक्रम में बेिटटियाों ने बिख्ाेरा जलवा

Fri, 16 Sep 2016 12:51 AM IST
jind
jind Updated Fri, 16 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
girls students give excellant perfomrance. jind
प्रतिभा खोज कार्यक्रम में प्रस्तुती देती छात्राएं। - फोटो : bureau

विज्ञापन
कस्बे के सरला महिला कॉलेज में बृहस्पतिवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन समारोह पर उच्चतर शिक्षा विभाग उप निदेशक डॉ. संदीप कंदवाल और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश कौशिक ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान एकल गायन में बीकॉम प्रथम वर्ष की चंचल प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने दूसरे दिन एकल नृत्य, समूह नृत्य, में एकल गायन, हरियाणवी लघु नाटिका रंगा-रंग प्रस्तुतियां पेश की। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की लगभग 80 छात्राओं ने प्रस्तुतियां दी। इस अवसर डॉ. संदीप कंदवाल ने कहा कि आधुनिक युग में लड़कियां किसी से कम नहीं है। अब समाज में लड़कियों को चाहिए कि वे हर क्षेत्र में आगे आकर नेतृत्व करें, ताकि कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक समस्या को जड़ से मिटाया जा सके।

ये रहे परिणाम
प्राचार्य जयनारायण गहलोत के अनुसार एकल गायन प्रतियोगिता में चंचल बीकॉम तृतीय वर्ष प्रथम, दूसरे स्थान पर काजल बीए तृतीय वर्ष, तीसरे स्थान पर काजल बीकॉम प्रथम वर्ष रही। एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिवानी बीए प्रथम, दूसरे स्थान पर संगीता बीकॉम प्रथम वर्ष, तीसरे स्थान पर सुमन बीकॉम तृतीय वर्ष रही। हरिणाणवी लघु नाटिका प्रतियोगिता में सुमन एंड ग्रुप बीकॉम तृृतीय वर्ष प्रथम, प्रियंका एंड ग्रुप बीकॉम प्रथम वर्ष द्वितीय, वीणा एंड ग्रुप बीकॉम तृतीय वर्ष तृतीय रहे। समूह नृत्य प्रतियोगिता में हरमित एंड ग्रु्प बीए द्वितीय वर्ष प्रथम, सुमन एंड ग्रुप बीकॉम तृृतीय वर्ष द्वितीय, मुस्कान एंड ग्रुप बीकॉम प्रथम वर्ष तृतीय रही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed