फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girls should strengthen themselves to achieve their goals

Jind News: लक्ष्य प्राप्ति के लिए खुद को मजबूत बनाएं छात्राएं

Tue, 30 Apr 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 30 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Girls should strengthen themselves to achieve their goals
जींद। नागरिक अस्पताल में सोमवार को अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नर्सिंग की छात्राओं को लक्ष्य प्राप्त करने लिए खुद को मजबूत बनाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं को मोटिवेट करते हुए बताया गया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। इसका कारण उनका आत्मविश्वास और मेहनत है। इसके दम पर निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन


डॉ. भोला ने कहा कि छात्राएं विद्यालय, कोचिंग सेंटर, कॉलेज या युवतियां ड्यूटी पर जाती हैं तो भयमुक्त होकर जाना चाहिए। अगर वह डरकर घर से निकलेंगी तो उनके रास्ते में बाधा आना तय है। अगर वह आत्मविश्वास व हौसले के साथ निकलेंगी तो किसी असामाजिक तत्व की हिम्मत नहीं है कि उनके रास्ते में बाधा बन से। उन्होंने कहा कि अकेले चलते समय युवतियों को सावधान रहने की जरूरत है। यदि कोई उन्हें परेशान करे तो उसे ललकारें, ताकि लोग मदद के लिए आ सकें। उन्होंने कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व उन पर गलत नजर डालता है या गलत इशारा करता है तो डायल 112 पर कॉल जरूर करें। इसके अलावा अन्य नंबर पर भी पुलिस सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग प्राध्यापिका सुमन ने कहा कि घर से बाहर जाते समय सतर्क रहें। यदि कोई व्यक्ति उन्हें बिना जान-पहचान के अधिक पसंद कर रहा है और उनकी मदद करना चाह रहा है तो समझ लें कि वह उनके साथ कोई चाल चल सकता है।


बचाव में बालपिन, चिमटी और हेयरपिन से करें हमला

सुमन ने छात्राओं से कहा कि विद्यालय, कोचिंग व संस्थान से आते-जाते समय समूह में चलें। गंभीर स्थिति में वह अपने बचाव के लिए बालपिन, चिमटी और हेयरपिन से हमला करें। जरूरत पड़ने पर वुमन पुलिस के लिए 1090 और 112 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed