{"_id":"5f6ce2eb8ebc3eb5840f78f1","slug":"girl-s-head-beheaded-in-karsola-minor-jind-news-rtk5751747187","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोला माइनर में युवती का सिर कटा शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसोला माइनर में युवती का सिर कटा शव मिला
विज्ञापन
करसोला माइनर में रेलवे लाइन के पास पुलिस को एक 22 वर्षीय युवती का शव बरामद मिला है। शव सड़ी-गली अवस्था में है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। शव की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वीरवार शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करसोला माइनर में रेलवे लाइन से तीन-चार एकड़ दूरी पर ग्रामीणों ने वीरवार को एक लड़की का शव देखा। शव पर नीली जिंस, हरे व काले रंग की टी-शर्ट थी। गर्दन से ऊपर का हिस्सा व कलाई से ऊपर के हाथ नहीं थे। शव को देखकर लग रहा था कि युवती की उम्र 22 वर्ष के करीब है। शव अधिक गला व सड़ चुका था। प्रारंभिक जांच में शव कई दिनों से पानी में होने का अंदेशा लगा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने शव की शनाख्त करने के लिए पूछताछ की मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी।
जुलाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास एक युवती का शव मिला है। शव सड़ी-गली अवस्था में होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। शव की शनाख्त नहीं हुई है। पुलिस शनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
अनिल कुमार, जुलाना चौकी प्रभारी।