फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girl raped, accused of making pornographic video viral

Jind News: युवती के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप

Sat, 24 Jun 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 24 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Girl raped, accused of making pornographic video viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। पानीपत जिले के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने व उसकी वीडियो वायरल करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हालांकि मामले की जीरो एफआईआर जींद से पानीपत के मतलौडा थाने में भेजी गई। इसमें एक आरोपी जींद के जामनी से भी है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


पुलिस को दी शिकायत में पानीपत मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसके गांव का ही पंकज उसकी बेटी को कार में बैठाकर ले गया और असंध के एक होटल में जाकर उसके कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली, जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया। गांव जामनी निवासी महीपाल की पत्नी ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल किया। पानीपत के परडाना निवासी रमन ने उसको गालियां दी और सुरेंद्र ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता की मां की शिकायत पर पंकज, सौरभ, सुरेंद्र, रेनू, रमन, राहुल व जोनी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जीरो एफ आईआर जींद महिला थाना को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed