फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girl kidnapped and gang-raped by two youths

लड़की का अपहरण कर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 09 Mar 2021 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped and gang-raped by two youths
सदर थाना सफीदों के अंतर्गत आने वाले एक गांव से दो युवकों ने 18 वर्षीय युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। यह बात किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सफीदों सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने कहा कि छह मार्च को रात आठ बजे उसकी 18 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई। उन्होंने आसपास बेटी की तलाश की, उसका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन सुबह उसकी बेटी घर लौटकर आई और बताया कि गांव के ही रहने वाले कालू और नीरज ने उसका अपहरण कर लिया था। उसे खेत में लेजाकर रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह उनका चाचा उसे गांव की चौपाल के पास छोड़ गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने किसी से यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों युवकों को नामजद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें यह पता लगाया जा रहा है कि लड़कों के परिजनों का भी इसमें सहयोग है या नहीं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed