{"_id":"5e3db19c8ebc3ee5a168628f","slug":"girl-fell-unconscious-in-sports-event-did-not-get-first-aid-on-the-spot-jind-news-rtk541149695","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद स्पर्धा में बेहोश होकर गिरी युवती, मौके पर एंबुलेंस मिली न प्राथमिक उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद स्पर्धा में बेहोश होकर गिरी युवती, मौके पर एंबुलेंस मिली न प्राथमिक उपचार
विज्ञापन
चक्कर आकर गिरी युवती को उठाकर ले जाती उसकी अन्य सहेलियां।
- फोटो : Jind
जींद। पुलिस लाइन मैदान में हुए शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में साइकिल रेस के दौरान एक युवती बेहोश होकर गिर गई। मौके पर न तो कोई प्राथमिक सहायता की व्यवस्था थी और न ही एंबुलेंस। युवती को निजी वाहन में नागरिक अस्पताल में लाया गया, यहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। आयोजकों ने कहा कि युवती की हालत सही है और उसको पीजीआई रोहतक से छुट्टी मिल चुकी है।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहिम को बढ़ावा देने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में किया गया। दोपहर को लगभग एक बजे जब साइकिल रेस की शुरुआत हुई तो नरवाना खंड से साइकिल रेस में भाग ले रही एक युवती बेहोश होकर गिर पड़ी। आयोजकों ने नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस सेवा को फोन किया लेकिन आधे घंटे तक कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद युवती को निजी वाहन में नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, यहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के बाद युवती को छुट्टी दे दी गई। जिस समय प्रतियोगिता चल रही थी, उस समय पुलिस लाइन मैदान में न तो कोई प्राथमिक उपचार की सुविधा थी और न ही मौके पर कोई एंबुलेंस। नियमों के अनुसार इस प्रकार के खेल आयोजनों में एक एंबुलेंस मौके पर खड़ी रहनी चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग को लिखा था पत्र : कार्यक्रम अधिकारी
महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी ऊषा मुआल ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस के लिए पत्र लिखा था लेकिन वहां से कोई एंबुलेंस नहीं आई। युवती के साथ खुद विभाग की दो महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई थी। पीजीआई में युवती के सभी टेस्ट हुए थे, सभी नॉमर्ल हैं। पीजीआई से सही सलामत युवती को उसके घर पहुंचा दिया है। उसकी हालत बिल्कुल ठीक है। चक्कर किस कारण, इसका कोई पता नहीं चला।