{"_id":"6a4161bc0487f8823a07143f","slug":"ghimana-and-barah-khurd-won-in-kabaddi-jind-news-c-199-1-sroh1009-155870-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कबड्डी में घिमाना व बराह खुर्द ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कबड्डी में घिमाना व बराह खुर्द ने मारी बाजी
विज्ञापन
28जेएनडी26: घिमाना गांव में कबड्डी प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामराय। शहीद आशीष सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित कबड्डी एवं खो-खो खेल नर्सरी घिमाना में रविवार को लड़कों एवं लड़कियों की राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लेकर दमखम दिखाया। लड़कों के मुकाबलों में मेजबान घिमाना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बीबीपुर की टीम उपविजेता रही। वहीं लड़कियों के वर्ग में बराह खुर्द की टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि घिमाना की टीम दूसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य भारत भूषण टॉक पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों के माध्यम से अनुशासन और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया तथा युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना तथा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना है। पूरे आयोजन का सफल संचालन शहीद आशीष सीनियर सेकेंडरी स्कूल कबड्डी एवं खो-खो खेल नर्सरी, घिमाना की ओर से किया गया। इस अवसर पर ऋषि राज शर्मा, नरेश जांगड़ा, सुमित कुमार, कबड्डी कोच बिट्टू पहलवान, महिला कबड्डी कोच निशा एवं ममता तथा सरपंच कविता देवी मौजूद रहे।