फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Get the work of beautification and repair of sports stadiums done: DC

सभी खेल स्टेडियमों के सौंदर्यकरण व मुरम्मत के डीसी ने दिए निर्देश

Wed, 13 Apr 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Get the work of beautification and repair of sports stadiums done: DC
जींद। डीसी डॉ. मनोज कुमार ने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिले के सभी खेल स्टेडियमों का मुआयना कर उनके सुंदरीकरण व मरम्मत का कार्य करवाएं। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए किसी भी प्रकार की कोई कमी मिले तो उसका कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। डीसी मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों की हर संभव सहायता कर रही है। एकलव्य स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की तरह डिजाइन करवाया जाए। एकलव्य स्टेडियम में जिम, टैनिक ट्रैक, स्वीमिंग पूल के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएं। अर्जुन स्टेडियम में भी दोनों हॉल पुराने हो चुके हैं। इनकी भी जरूरत के हिसाब से मरम्मत करवाई जाए। सभी खेल स्टेडियमों में पीने के पानी, शौचालय, खेल मैदान, चारदीवारी, बिजली व अन्य जरूरी सुविधाएं करवाने के लिए किसी भी चीज की कोई कमी है तो उसके बारे में अवगत करवाएं। इस मौके पर एडीसी डॉ. साहिल गुप्ता व सभी एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed