{"_id":"6830c5ac3b4475f00b0ce2aa","slug":"get-tested-if-you-have-difficulty-breathing-loss-of-taste-and-smell-jind-news-c-199-1-jnd1002-135162-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सांस लेने में कठिनाई, स्वाद व गंध न आने पर कराएं जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सांस लेने में कठिनाई, स्वाद व गंध न आने पर कराएं जांच
Sat, 24 May 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 24 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
23जेएनडी09-नागरिक अस्पताल में काउंटर से दवाइयां लेते हुए मरीज। संवाद
- फोटो : बिधूना में बेला रोड पर किरतपुर के पास सड़क किनारे मौरंग उतारता वाहन।
जींद। देश में आ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग जहां सतर्क है। वहीं आमजन अभी संक्रमण को लेकर चिंतित नहीं है। अस्पताल में ओपीडी पर्ची, दवा काउंटर और चिकित्सकों के कमरों के बाहर लोगों की भारी भीड़ रही। चिकित्सा अधिकारी लगातार मास्क पहनने व शारीरिक दूरी रखने की बात कर रहे हैं। हालांकि अभी जींद में एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है।
मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों में सर्दी और खांसी की शिकायत भी बढ़ने लगी हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे कोई भी व्यक्ति को या उसके परिवार के अन्य सदस्यों को जिन्हें सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में कठिनाई, स्वाद या गंध नहीं आने की शिकायत है तो ऐसे लोगों को तत्काल प्रभाव से कोरोना की जांच करानी चाहिए। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमण से बचाव को लेकर पुरानी बिल्डिंग के प्रथम तल पर 10 बेड आरक्षित किए हैं।
वहीं चिकित्सा अधिकारी फिजिशियन डॉ. गौरव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं नागरिक अस्पताल में वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री केयर फंड से लगा ऑक्सीजन प्लांट पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ा है। इस ऑक्सीजन प्लांट की सर्विस होनी है और इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निदेशालय से बजट की मांग की है। बजट मिलने के बाद ही अब ऑक्सीजन प्लांट चल पाएगा। वहीं ऑक्सीजन प्लांट बंद होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने पुरानी बिल्डिंग में सिलेंडर से ऑक्सीजन की सप्लाई दे रहा है। साथ ही अस्पताल के पास लगभग 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी मौजूद हैं। जिसके चलते अगर ऑक्सीजन प्लांट नहीं भी चलता तो ऑक्सीजन को लेकर मारामारी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर यह उठाए कदम
स्वास्थ्य विभाग ने पुरानी बिल्डिंग में स्पेशल कोरोना वार्ड बना दिया है। हालांकि जींद नागरिक अस्पताल 200 बेड का है और प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा है। नागरिक अस्पताल में ओपीडी व दवा खिड़की पर ज्यादा भीड़ रहती है। यहां शारीरिक दूरी को लेकर आउटसोर्स स्टाफ की डयूटी लगाई जाएगी।
खुद से नहीं ले दवाइयां : सीएमओ
सीएमओ डाॅ सुमन कोहली ने कहा कि बुखार, सर्दी खांसी होने पर अपने मन से दवाइयां नहीं लें। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, अस्थमा, हृदय रोगी, किडनी फेलियर समेत अन्य बीमारी से ग्रसित मरीजों को इंफेक्शन से बचने के लिए ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।