{"_id":"68b0c9443e9664ab8a0f1e3d","slug":"general-public-will-get-free-medical-facility-in-mie-part-a-jind-news-c-200-1-bgh1002-117105-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एमआइई पार्ट-ए में आमजन को मिलेगी फ्री चिकित्सा सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एमआइई पार्ट-ए में आमजन को मिलेगी फ्री चिकित्सा सुविधा
विज्ञापन
-फोटो 62 : डिस्पेंसरी के शुभारंभ पर हवन करते लोग। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-ए में वीरवार को गिरधर हेल्थ केयर फ्री चेरिटेबल डिस्पेंसरी का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। हवन में ओमदत्त गिरधर, जतिन गिरधर, किसान संघ प्रधान सतीश छिकारा और बीसीसीआई कोषाध्यक्ष जेके अग्रवाल ने आहुति डाली।
ओमदत्त गिरधर ने बताया कि इस डिस्पेंसरी में मरीजों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी। यह पहल आसपास के क्षेत्र के निवासियों के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक वर्ग के लिए भी बड़ी राहत साबित होगी।
श्रमिकों को काम के दौरान अक्सर छोटी-मोटी बीमारियों या चोटों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में मुफ्त इलाज और दवा की सुविधा उन्हें तुरंत राहत प्रदान करेगी। किसान संघ प्रधान सतीश छिकारा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का यह एक उत्कृष्ट उदाहरण है। समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद वर्ग की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं जेके अग्रवाल ने विश्वास जताया कि यह डिस्पेंसरी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने इस प्रयास को सराहा और उम्मीद जताई कि डिस्पेंसरी लंबे समय तक जनसेवा करती रहेगी।