फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   General Observer closely examined security arrangements

Jind News: सामान्य ऑब्जर्वर ने बारीकी से जांची सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 28 Sep 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Sep 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
General Observer closely examined security arrangements
27जेएनडी13: मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए सामान्य ऑबजर्वर आईएएस आदित्यकृष्णा।
जींद। नरवाना विधानसभा के सामान्य ऑब्जर्वर आईएएस आदित्य कृष्णा ने शुक्रवार को हिंदू कन्या कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को पारदर्शिता व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को मुख्य चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार सभी पुख्ता प्रबंध करने के आदेश देते हुए मतगणना केंद्र को भव्य एवं आधुनिक तरीके से बनाने के लिए कहा। उन्होंने मतगणना केंद्र के सभी दरवाजे, खिड़कियां और सुरक्षा के सभी प्रबंध का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतगणना केंद्र में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। ईवीएम व अन्य चुनाव सामग्री को जमा करवाने में मतगणना के दिन कोई दिक्कत न आए। उन्होंने मतगणना के समय सभी पुख्ता प्रबंधों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नरवाना के नायब तहसीलदार सिराज खान एवं चुनाव कार्य में लगे संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

27जेएनडी13: मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए सामान्य ऑबजर्वर आईएएस आदित्यकृष्णा।

27जेएनडी13: मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए सामान्य ऑबजर्वर आईएएस आदित्यकृष्णा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed