फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gave technical knowledge of computers to teachers

Jind News: अध्यापिकाओं को दिया कंप्यूटर का तकनीकी ज्ञान

Tue, 06 Feb 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 06 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gave technical knowledge of computers to teachers
05जेएनडी11-हिंदू कॉलेज में चल रहे कार्यक्रम में कंप्यूटर से संबंधित जानकारी लेती शिक्षिकाएं। स्
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए चल रहा छह दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतिम दिन कंप्यूटर साइंस विभाग की प्राध्यापिका सुनीता ने पांच दिन में हो चुकी गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में सिखाई गई सभी तकनीक बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गैर शिक्षक कर्मचारियों के ज्ञान व कौशल को बढ़ाना था। गैर शिक्षकों ने सभी तकनीकों को ध्यानपूर्वक सीखा व अपने कार्य में इस्तेमाल करने का आश्वासन दिया। कंप्यूटर साइंस की सभी प्राध्यापिकाओं ने गैर शिक्षक कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान किया। अंत में गैर शिक्षक कर्मचारियों का मूल्यांकन परीक्षण प्रश्न पत्र से लिया गया। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से गैर शिक्षक कर्मचारियों के ज्ञान व कौशल में बढ़ोतरी होती है। इस अवसर पर डॉ. गीता गुप्ता, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष अंजू, डॉ. क्यूटी मौजूद रहीं। वहीं दूसरी तरफ संस्कृत एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान से सोमवार को एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने की। कार्यशाला का विषय योग एवं स्वास्थ्य रहा। राष्ट्रीय स्तर पर योग में गोल्ड पदक विजेता दीप्ति ने कहा कि योग एक प्रकार की प्राचीन शारीरिक व मानसिक क्रिया है। प्रतिदिन योगाभ्यास कमर व जोड़ों के दर्द से राहत देता है, तनाव कम होता है।

05जेएनडी11-हिंदू कॉलेज में चल रहे कार्यक्रम में कंप्यूटर से संबंधित जानकारी लेती शिक्षिकाएं। स्

05जेएनडी11-हिंदू कॉलेज में चल रहे कार्यक्रम में कंप्यूटर से संबंधित जानकारी लेती शिक्षिकाएं। स्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed