{"_id":"6596f9fbab389d530c02f0e0","slug":"gave-information-to-students-about-cyber-crime-and-traffic-rules-jind-news-c-199-1-sroh1009-11220-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विद्यार्थियों को साइबर क्राइम व यातायात नियमों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विद्यार्थियों को साइबर क्राइम व यातायात नियमों की दी जानकारी
Fri, 05 Jan 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
04जेएनडी22: कार्यक्रम में अर्जुन अवार्डी डीएसपी गीतिका जाखड़ को सम्मानित करते हुए स्कूल स्टॉफ।
जींद। मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में वीरवार को अमर उजाला की तरफ से पुलिस की पाठशाला का आयोजन कर विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, यातायात नियमों व छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में जागरूक किया।
शिविर में अर्जुन अवार्डी डीएसपी गीतिका जाखड़ ने कहा कि आज का युग टेक्नोलॉजी का युग है। इसमें हमें चल रहे संसाधनों का प्रयोग ज्यादा सावधानी के साथ करने की जरूरत है। यह संसाधन व्यक्ति को ठीक प्रयोग करने पर सुख भी देते हैं तो गलत प्रयोग होने पर इनका खामियाजा भी बड़े स्तर पर उठाना पड़ता है। इसके अलावा डीएसपी ने छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए पे्ररित किया तो वहीं उनको स्कूल या अन्य क्षेत्रों पर आने जाने के दौरान मुसीबतों से निपटने के लिए जागरूक किया। क्राइम विभाग से एएसआई प्रवीन कुमार ने फेसबुक, इंंस्टाग्राम, ट्वीटर, व्हाटसऐप, टेलीग्राम, क्रिप्टो करंसी के माध्यम से होने वाली ठगी के प्रति जागरूक किया।
ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सुरेश कुमार ने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों और कानून के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय कभी भी फोन का इस्तेमाल न करें, सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करें। एनएसएस शिविर अध्यक्ष सुरेंद्र कु मार ने कहा कि यह एनएसएस शिविर सिर्फ एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक शिक्षाप्रद अनुभव है। जो हमारे बच्चों को जीवन के लिए अद्वितीय गुणवत्ता और नैतिक मूल्यों के साथ युक्त करने में सहायक हो रहा है। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस अधिकारी सुरेंद्र कु मार, विद्यालय प्रशासक वीपी शर्मा के द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉर्डिनेटर सुरेंद्र कुमार ने की। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर अर्जुन अवार्डी डीएसपी गीतिका जाखड़ ने शिरकत कर विद्यार्थियों को जागरूक विद्यार्थी बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यापक संदीप डीपी, सीमा डीपी, पूजा पसरीजा व धीरज मौजूद रहे।