{"_id":"6679f02d1d9f685e8b0b7454","slug":"gathering-of-helpless-animals-in-markets-and-streets-jind-news-c-199-1-jnd1001-118976-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाजारों, सड़कों पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाजारों, सड़कों पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा
Tue, 25 Jun 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 25 Jun 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी34: रजबाहा रोड पर नजर आ रहे रात को बेसहारा पशु। संवाद
उचाना। शहर में निरंतर बढ़ रही बेसहारा पशुओं की संख्या वाहन चालकों के लिए हादसे का कारण बन रही है। सबसे अधिक परेशानी रात को आवागमन के दौरान होती है। रजबाहा रोड, रेलवे रोड, लितानी रोड के अलावा अन्य मार्गों पर बेसहारा पशुओं के झुंड नजर आते है। वाहन चालक बार-बार इनको पकड़ कर गोशाला में छोड़ने की मांग कर चुके है ताकि किसी तरह की घटना होने से वाहन चालक बच सकें। वाहन चालक राजेश, सुरेश, अनिल ने कहा कि निरंतर बेसहारा पशुओं की संख्या बाजारों में बढ़ रही है। बीते दिनों नपा द्वारा बेसहारा पशुओं को पकड़वाने के लिए ठेका भी दिया था। बाजारों, प्रमुख मार्गों पर बेसहारा पशुओं के झुंड नजर आते है। रात को सफर में सबसे अधिक परेशानी होती है जब काले रंग का पशु सड़क पर हो तो दिखाई नहीं देता है। एकाएक दिखाई देने पर हादसा होने का डर रहता है। प्रशासन को चाहिए बेसहारा पशुओं को पकड़वा कर गोशालाओं में छोड़े ताकि वाहन चालकों का जो सफर है वो आसान हो सकें।
नपा सचिव विक्रमजीत ने कहा कि शहर में जो बेसहारा पशु है उनको पकड़वाने का ठेका दिया था। 100 से अधिक बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोशालाओं में छोड़ा था। अब दोबारा से फिर गोशाला संचालकों से बातचीत करके बेसहारा पशुओं को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
नपा सचिव विक्रमजीत ने कहा कि शहर में जो बेसहारा पशु है उनको पकड़वाने का ठेका दिया था। 100 से अधिक बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोशालाओं में छोड़ा था। अब दोबारा से फिर गोशाला संचालकों से बातचीत करके बेसहारा पशुओं को पकड़वाया जाएगा।

24जेएनडी34: रजबाहा रोड पर नजर आ रहे रात को बेसहारा पशु। संवाद
विज्ञापन