{"_id":"80a8b2613ab9c8268eec60f91bbbaec5","slug":"gas-station-robbed-at-gunpoint-by-two-hundred-ten-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप से लूटे दो लाख दस हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप से लूटे दो लाख दस हजार
Updated Wed, 19 Mar 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर लूट की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही हैं। पंप मालिकों द्वारा पंपों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के बावजूद लूटेरे बार-बार घटना का अंजाम दे रहें है। ताजा मामला हाट गांव में सफीदों रोड पर स्थित एचपी कमला फिलिंग स्टेशन पर की है।
सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे दो मोटर साइकिलों पर सवार नकाब पोश सात युवकों ने पंप पर तोड़फोड़ की और दो सेल्समैन और पंप के चौकीदार पर हमला कर बंदूक के बल पर दस हजार रुपए नकद छीन ली। साथ ही अंदर रखी तिजोरी से भी दो लाख रुपए लेते गए।
फरार होने से पहले लुटेरों ने अपनी मोटर साइकिलों में तेल डलवाना भी नहीं भूले। लुटेरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ डाला और डीवीआर अपने साथ लेते गए। कुल मिलाकर दो लाख 10 हजार रुपए नकदी ले जाने के साथ तोड़फोड़ कर 50 हजार का नुकसान भी कर गए।
विज्ञापन
मामले की सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने लूटेरों को ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने मेें सफल रहे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक ही पंप पर छठी वारदात
पम्प के मालिक संदीप कुमार ने बताया कि उनके पंप पर लूट की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पंप पर 5 बार लूट की घटना को अंजाम दिया जा चूका है। हर लूट की सूचना पुलिस को दी जाती रही है, लेकिन आजतक न तो कोई लूट की घटना ट्रेस हुई है ओर न ही कोई आरोपी पकड़ा गया है।
अब तक हुई घटनाओं का ब्योरा:
2009 मई में 2000 रुपये की लूट
2010 दिसंबर मे 15 हजार की लूट
2011 नवंबर में 25 हजार की लूट
2012 मई मेें 12 हजार की लूट
2013 दिसंबर में 8 हजार 900 की लूट
पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम
सफीदों की पेट्रोलपंप डीलर एसोसिएसन ने लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया दिया है। यूनियन के प्रधान अशोक, सचिव ओमप्रकाश, पंप के मालिक संदीप ने कहा कि अगर पुलिस ने जल्दी लुटेरों को नही पकड़ा तो एसोसिएशन हलके के सभी पंपों को बंद करके अनिश्चित कालिन हड़ताल पर बैठ जाएगी।
पुलिस घटना को ले रही गम्भीरता से
थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने कहा कि पुलिस इस मामले में पम्प के मालिक संदीप की शिकायत के आधार केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले को गम्भीरता से ले रही है। अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। रमेश ने कहा कि पम्प पर लूट की घटनाओं को देखते हुए उन्होंने पम्प मालिक को कहा था कि पम्प पर गनमैन तैनात किया जाए, लेकिन आज तक कोई भी गनमैन पम्प मालिक की और से तैनात नहीं किया गया है।