{"_id":"69bdc0cfd42b2446fe063144","slug":"gas-cylinder-stock-three-times-higher-than-consumption-dc-jind-news-c-199-1-jnd1010-150288-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"खपत से तीन गुणा ज्यादा गैस सिलिंडर का स्टॉक: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खपत से तीन गुणा ज्यादा गैस सिलिंडर का स्टॉक: डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिले में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त है और सभी पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित 25 दिनों के अंतराल के अनुसार नियमित रूप से गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन की तरफ से गैस आपूर्ति व्यवस्था पर निरंतर निगरानी भी रखी जा रही है जिससे समय पर बुकिंग और डिलीवरी सुनिश्चित हो सके। डीएफएससी राजेश कुमार आर्य ने बताया कि जिले में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक है। एचपीसीएल का दैनिक उपभोग 2,121 सिलिंडर के मुकाबले 3,125 सिलिंडर, बीपीसीएल का 811 के मुकाबले 7,728 सिलिंडर तथा आईओसीएल का 2,821 के मुकाबले 4,631 सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है।
इस प्रकार जिले में कुल दैनिक खपत 5,753 सिलिंडर के मुकाबले 15,484 सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने बताया कि गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला स्तर पर विशेष टीम गठित की गई है जो नियमित रूप से निगरानी कर रही है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।