फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Garbage piles up at city dumping points, sanitation workers on strike

Jind News: शहर के डंपिंग प्वाइंटों पर कूड़े का अंबार, सफाई कर्मचारी हड़ताल पर

Mon, 10 Aug 2026 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Garbage piles up at city dumping points, sanitation workers on strike
09जेएनडी24: शहर के पुराने बस अड्डे के पास डंपिंग प्वाइंट पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद
जींद। मांगों को लागू करवाने की मांग को लेकर नगर परिषद के 180 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। रविवार को 10 डंपिंग प्वाइंटों से कूड़े का उठान नहीं हो पाया। इससे लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय परिसर में रविवार को सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान विजेंद्र कांगड़ा की अध्यक्षता में सफाई और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने धरना दिया। कर्मचारियों ने सरकार से मानी गई मांगों को जल्द लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से मुख्य मार्गों और शहर के विभिन्न स्थानों पर गंदगी बढ़ने लगी है। डंपिंग प्वाइंटों से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण वहां कचरे के ढेर लग गए हैं। कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम जारी है, लेकिन डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठाने की व्यवस्था प्रभावित है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी कई मांगें मान चुकी है, लेकिन इन्हें अभी तक लागू नहीं किया गया है। मांगों को लागू करवाने के लिए उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार मानी गई मांगों को लागू नहीं करती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, हड़ताल लंबी खिंचने पर शहर की सफाई व्यवस्था और प्रभावित होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed