{"_id":"68b34636b6b45677410eefc4","slug":"ganpati-bappa-morya-come-early-next-year-and-the-city-resounds-with-your-chants-jind-news-c-199-1-jnd1002-140122-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से गूंजा शहर
Sun, 31 Aug 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी23-जींद-हांसी ब्रांच नहर में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते हुए श्रद्धालु। स
जींद। रिद्धि सिद्धि क्लब की ओर से राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित गणपति महोत्सव का तीसरा दिन भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। रात को गायक अमित सैनी ने भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हांसी के विधायक विनोद भयाना, गोहाना नगर परिषद की चेयरमैन रजनी विरमानी और इंद्रजीत विरमानी रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने भगवान गणपति की विधिवत पूजा से की।
शनिवार को गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति का विसर्जन जींद-हांसी ब्रांच नहर में किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाए। श्रद्धालु गणेश की प्रतिमा को पालकी में विराजित करके नहर की तरफ चले।
पूरे रास्ते श्रद्धालु ढोल की थाप पर नाचते गाते व रंग गुलाल उड़ाते हुए साथ चले। महिलाएं यात्रा में मंगल गीत का रही थी। नहर पर पहुंचकर श्री गणेश प्रतिमा को चलते पानी में विसर्जित कर दिया गया।
विज्ञापन
रिद्धि-सिद्धि क्लब के प्रधान सुभाष अनेजा और संरक्षक राजन चिल्लाना ने कहा कि शुभारंभ और मंगल के प्रतीक विघ्नहर्ता गणपति जीवन में ही नही समाज और राष्ट्र के मार्ग में आने वाली हर बाधा को दूर करने का संदेश देते हैं। प्रथम पूज्य श्री गणेश की आराधना से हमें संयम, विवेक और लोक कल्याण के पथ पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूजा के अधिकारी हैं और इनकी पूजा के बिना कोई कार्य सिद्ध नहीं होता। भगवान गजानन का नाम विघ्नहर्ता भी है और इनको शिव-पार्वती व अन्य देवताओं से कई वरदान प्राप्त हैं। जिस पर उनकी कृपा दृष्टि पड़ती है या इनका वास होता है, वहां पर धन धान्य की वर्षा होने लगती है। इस स्थान पर साक्षात मां लक्ष्मी का वास रहता है। भगवान विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का ध्यान करने से और सच्चे मन से अराधना करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।