फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gangoli will become a role model panchayat in managing the drinking water supply system.

Jind News: पेयजल व्यवस्था संभालने में रोल मॉडल पंचायत बनेगी गांगोली

Sat, 26 Sep 2026 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gangoli will become a role model panchayat in managing the drinking water supply system.
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की पेयजल आपूर्ति के प्रबंधन और रखरखाव की नई नीति-2026 के तहत गांव गांगोली को जिले की रोल मॉडल पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। पेयजल व्यवस्था के प्रबंधन और रखरखाव में ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। इसी कड़ी में गांव में ग्राम सभा का आयोजन कर जल अर्पण दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

ग्राम सभा के बाद सरपंच महेंद्र मलिक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग की नई योजना पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित होगी। पंचायत इस योजना में अपनी भागीदारी बढ़ाकर गांव की पेयजल व्यवस्था के प्रबंधन और रखरखाव को अपने स्तर पर संभालने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांगोली बड़ा गांव होने के बावजूद ग्रामीणों और विभाग के सहयोग से पेयजल व्यवस्था में ऐसी मिसाल कायम की जाएगी, जिसे जिले के दूसरे गांव भी अपना सकें। जिला सलाहकार रणधीर मताना और खंड समन्वयक सुरेंद्र दुग्गल ने ग्रामीणों को नई पेयजल नीति के प्रावधानों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के तहत एक साल के अनुमानित खर्च का चौथा हिस्सा ग्राम पंचायत को पहले ही उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि लीकेज और अन्य जरूरी कार्य समय पर कराए जा सकें। इससे छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग पर निर्भरता कम होगी और ग्रामीण स्तर पर व्यवस्था की निगरानी भी बढ़ेगी।


तालाब का बेड कंक्रीट से बनवाने की मांग रखी
ग्राम सभा में ग्रामीणों ने गांव में बने नए जलघर के तालाब का बेड कंक्रीट से बनवाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में तालाब का बेड ईंटों से बना है। इससे सीपेज का पानी तालाब में मिलने की आशंका रहती है। इसके अलावा दूसरे जलघर के तालाब की चारदीवारी नीची होने के कारण बारिश का पानी भी अंदर जाने की समस्या रहती है। ग्रामीणों ने चारदीवारी ऊंची कराने की मांग की। ग्रामीणों ने रजबाहे से गांव तक बिछी पुरानी सीमेंट की पाइपलाइन को बदलकर नई पाइपलाइन डलवाने की मांग भी विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed