फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Furniture salesman robbed

फर्नीचर विक्रेता से सवा लाख की लूट

Fri, 12 Sep 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Fri, 12 Sep 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन

बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर फर्नीचर का काम करने वाले युवक से एक लाख 20

विज्ञापन
हजार रुपये छीन लिए। क्षेत्र में एक सप्ताह में लूट की यह तीसरी घटना है।

पुलिस के अनुसार प्रोफेसर गली निवासी रमेश कुमार अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से एक लाख 20 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा करवाने के लिए जा रहा था। जब वह आर्य स्कूल के पीछे वाली गली में पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसे पता पूछने के बहाने रोक लिया और पिस्तौल दिखाकर रमेश से एक लाख 20 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए।

घटना की सूचना तुरंत शहर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस की अलग-अलग टीमें मोटरसाइकिल सवार युवकों को तलाशने के लिए निकली, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवकों का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व तीन दिन पूर्व अहेलिया शिव मंदिर के पास अज्ञात युवकों ने पिस्तौल के बल पर एक युवक से 1500 रुपये की नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल छीन ली था। उससे पहले चार सितंबर को सच्चाखेड़ा गांव के पास एक व्यक्ति से 85 हजार रुपये की नकदी, मोटरसाइकिल और अन्य सामान छीन लिया गया था। सदर थाना पुलिस ने गत दिवस सच्चाखेड़ा लूट मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन अब भी क्षेत्र में लूट की वारदातें बंद नहीं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed