फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   full dress rehersal of republic day organised

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में आयोजित की फुल ड्रेस रिहर्सल --डीसी नरेश नरवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

Mon, 24 Jan 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
full dress rehersal of republic day organised
जींद। एकलव्य स्टेडियम में 73 वें गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम तैयारी में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें डीसी नरेश नरवाल मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे और ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

डीसी नरेश नरवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। उन्होंने कार्यक्रमों की तैयारियों में लगे कर्मियों को निर्देश दिए कि वे अपनी ड्यूटी को पूरी कर्तव्य एवं निष्ठा के साथ निभाना सुनिश्चित करें। रिहर्सल के बाद अधिकारियों, प्लाटून कमांडरों, सांस्कृतिक टीमों को निर्देश दिए कि सभी टीमों गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए अधिक मेहनत करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामलों कलां व डीएवी स्कूल जींद के छात्रों द्वारा योगा से किया गया। डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा कोविड थीम डांस, महाबीर गुड्डू द्वारा राजा नाहर सिंह गाथा, आधारशिला पब्लिक स्कूल जींद समूह नृत्य, मोतीलाल पब्लिक स्कूल जींद हरियाणा एक हरियाणवी एक नृत्य, रवि मोहन रास कलां मंच नाटक आजादी के दीवाने, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद के स्कूली विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर रिहर्सल की गई। इनके अलावा सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्ष नरेंद्र बिजारनियां, एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल, नगराधीश अमित कुमार, जिला नगरायुक्त मेजर गायत्री अहलावत व प्राध्यापिका सीमा मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

परेड में 12 टुकड़ियां ले रहीं भाग
फुल ड्रेस फाईनल रिहर्सल में परेड का नेतृत्व एचपीएस अधिकारी जितेंद्र खटकड़ द्वारा किया गया। परेड में हरियाणा पुलिस (महिला), हरियाणा पुलिस (पुरूष), जिला होमगार्ड, एनसीसी (महिला), एनसीसी (पुरुष), भारत स्काउट (जाट स्कूल), भारत गाइड, हिंदुस्तान स्काउट, हिंदुस्तान गाइड, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा एसपीसी तथा अहिरका के आर्य स्कूल का बैंड समेत कई टुकड़ियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर हुई फाइनल रिहर्सल
सफीदों। रामलीला मैदान में सोमवार को गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल हुई। इस मौके पर पुलिस, एनसीसी, सेंट जॉन एंबुलेंस की टीमों ने मार्च पास्ट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सफीदों के विभिन्न स्कूलों की छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। गणतंत्र दिवस समारोह में एसडीएम डॉ. आनंद कुमार शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली टीमों के इंचार्जों को निर्देश दिए कि समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भव्य नजर आनी चाहिएं तथा कोविड नियमों की पूरी तरह से पालना हो। इस मौके पर नायब तहसीलदार रामपाल, कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी दलबीर सिंह मलिक, गुलाब सिंह किरोड़ीवाल, अनिल कुमार, डीपी राजकुमार व प्राध्यापक सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed