फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   From free bus passes to 100-yard plots distributed: Chief Minister

फ्री बस पास से लेकर 100 गज के बांटे प्लॉट : मुख्यमंत्री

Mon, 02 Sep 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 02 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
From free bus passes to 100-yard plots distributed: Chief Minister
जींद। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जन आशीर्वाद रैली में अपने कार्यकाल के काम गिनाए। सीएम ने कहा एक लाख से कम आय वालों को एक हजार किमी तक हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी। एससी व बीसी समाज की धर्मशालाओं के नवीनीकरण के लिए 118 करोड़ दिए। हुड्डा ने जो प्लाॅट के नाम पर लॉलीपाप दिया, ऐसे लोगों को कागज और कब्जा सौ गज के प्लाॅट दिए। जिनका दो किलोवाट का कनेक्शन था, उनका मासिक सरचार्ज खत्म किया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि महाराजा अग्रसेन हवाई हड्डा हिसार को 544 करोड़ से विस्तारीकरण की मंजूरी दी। फसल खराबे के लिए 133 करोड़ किसानों खाते में डाले। स्वतंत्रता सेनानियों, हिंदी सत्याग्रहियों की पेंशन बढ़ाई। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना शुरू कर 30 गज का प्लाॅट देने का काम शुरू किया। 14 शहरों में पांच हजार 250 लोगों को कागजात दिए। 2023 तक जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया, उनके आदेश जारी किए। ओबीसी क्रीमीलेयर की व्यवस्था छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख की। पानीपत में एक समय के अंदर 75330 बुजुर्गों की पेंशन शुरू करवाई।
विज्ञापन

सीएम ने ये काम भी गिनाए
एचकेआरएन कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित कर सेलरी बढ़ाई।
सरपंचों को 21 लाख तक का अधिकार विकास कार्य के लिए दिया।
चार हजार नए बच्चों के प्ले स्कूल खोलने की घोषणा।
अग्निवीरों के लिए रिटायरमेंट के बाद हरियाणा में 10 प्रतिशत आरक्षण।
किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदने का फैसला।
1.80 लाख से कम आय वाले 50 लाख परिवारों को 500 रुपये में सिलिंडर देने की घोषणा।
7500 टीजीटी को नियुक्तियां और किसानों को प्रति एकड़ दो हजार बोनस देने की घोषणा।
नकली पोते किसी काम के नहीं : रामकुमार
भाजपा में शामिल होने के बाद रामकुमार गौतम ने दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि नकली पोते किसी काम के नहीं हैं। असली पोते तो उन्हें अब मिले हैं। यही असली पोते काम आते हैं। इसलिए वह अब यहां पर हैं। नायब सैनी में गुण हैं, वह 200 फीसदी दावा कर सकते हैं कि नायब सिंह सैनी दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed