फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Friendship on Instagram, rape by calling on the pretext of meeting

Jind News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म

Tue, 08 Oct 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 08 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Friendship on Instagram, rape by calling on the pretext of meeting
जींद। उचाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दुष्कर्म करने के आरोप में उचाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। युवक ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने 2 अक्तूबर को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी शाम के समय घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई थी। इस मामले में उन्होंने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने बाद में किशोरी को बरामद कर लिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि बुडायन निवासी विक्रम की किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। उसने मिलने के बहाने से बुलाकर उसे अज्ञात स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर विक्रम के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed