फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fraudulently registered in his name on the Meri Fasal Mera Byora portal

Jind News: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर धोखाधड़ी से अपने नाम से किया पंजीकरण

Thu, 12 Jun 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fraudulently registered in his name on the Meri Fasal Mera Byora portal
जींद। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल के पंजीकृत के मामले में धोखाधड़ी करने पर 8 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मुआना निवासी किसान कृष्णा कुमार ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 के खरीफ फसल के दौरान प्रदेश सरकार ने किसानों के फसल रिकॉर्ड को डिजिटलाइज करने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल लांच किया था। इसमें राज्य के फसल, खाली किसानों को भूमि, फसलों, बैंकों, भुगतान विकल्पों आदि के अपने व्यक्तिगत विवरण ऑनलाइन पंजीकृत करने की सुविधा प्रदान की गई थी। इस योजना को वास्तव में किसानों के लिए खरीद प्रक्रिया को आसान बना दिया।
विज्ञापन

इस ई-पोर्टल ने सरकार को किसानों को कुछ व्यक्तियों को विभिन्न सुविधाएं, प्रत्यक्ष लाभ और सब्सिडी प्रदान करने में भी सुविधा प्रदान की गई। इसकी जानकारी या सहमति के बिना और भूमि के सही मालिक हुए बिना उसके नाम पर अज्ञात लोगों ने धोखाधड़ी से उसकी फसल (पीआर धान) पंजीकृत कर दी थी, लेकिन बाद में पता चला कि फसल को पोर्टल में पंजीकृत नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसे और उसके परिवार के सदस्यों को काफी वित्तीय नुकसान हुआ। इसकी जांच को लेकर नकली पंजीकरण के संबंध में सीएम विंडो में एक शिकायत दर्ज कराई। बाद में पता चला कि उसकी फसल पंजीकृत ही नहीं हुई बल्कि आरोपियों ने फसल का अपने नाम से पंजीकरण कर दिया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राजस्व अधिकारियों ने एक जांच की और एक कार्रवाई रिपार्ट तैयार की, जिसमें आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

पुलिस में इस मामले में करनाल के धन सिंह, कैथल के गुरदास सिंह, हरमिंदर कौर अंबाला, प्रयास करनाल, सुशील अंबाला, पवन कुमार करनाल, उदय सिंह, प्रवीण कुमार निवासी असंध के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed