फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   fraudulently cheated Rs 317000 in railway job

रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे तीन लाख 70 हजार रुपये

Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
fraudulently cheated Rs 317000 in railway job
रेलवे में ठेके पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से तीन लाख 70 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। उचाना थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मांडी कलां निवासी सियाराम ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा रमन आईटीआई पास है। अगस्त में रमन का संपर्क पंचकूला निवासी हरिकेश, मीना तथा नरेंद्र के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि वे रेलवे का ठेका लिया हुआ है और नौकरी भी लगवा रहे हैं। इसके बाद तीनों गांव मांडी कलां पहुंचे और बेटे की नौकरी लगवाने की बात की। नौकरी लगवाने के लिए उन्होंने उससे 30 अगस्त को तीन लाख 70 हजार रुपये लेकर जल्द ही रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही। काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्होंने बेटे को नौकरी पर नहीं लगवाया उसके बेटे को रेलवे में नौकरी नहीं मिली।। जब उन्होंने अपने रुपये मांगे तो बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। उचाना थाना पुलिस ने सियाराम की शिकायत पर हरिकेश, मीना तथा नरेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed