फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fraud with former MLA Rao Bahadur Singh, BLS Group grabbed 40 carts of Yaduvanshi School in Jind

Jind: पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह के साथ धोखाधड़ी, यदुवंशी स्कूल की 40 गांड़ियां बीएलएस ग्रुप ने हड़पी

Sat, 06 Jan 2024 01:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 Jan 2024 01:49 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने बीएलएस ग्रुप पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। शिकायक के अनुसार बीएलएस ग्रुप पर 40 गाड़ियों को हड़पने का आरोप लगा है। पुलिस ने बीएलएस ग्रुप के चेयरमैन, सीईओ समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Fraud with former MLA Rao Bahadur Singh, BLS Group grabbed 40 carts of Yaduvanshi School in Jind
यदुवंशी शिक्षा निकेतन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह के ट्रस्ट यदुवंशी ग्रुप द्वारा पांच साल के लिए बीएलएस ग्रुप को फ्रेंचाइजी दी थी। अब करार खत्म होने के बाद स्कूल ट्रांसपोर्ट की 40 गाड़ियां वापस नहीं दी। जिसके कारण बीएलएस ग्रुप पर गाड़ियों के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर कबाड़ में बेचने, खुर्द बुर्द करने के आरोप लगे हैं। सदर थाना पुलिस ने बीएलएस ग्रुप के चेयरमैन, सीईओ समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेने, दस्तावेज नष्ट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2016 में उन्होंने ईगराह गांव में यदुवंशी शिक्षा निकेतन के नाम से बीएलएस ग्रुप गाजियाबाद को पांच साल के लिए फ्रेंचाइजी दी थी। इस स्कूल में बच्चों को स्कूल तक लेकर आने और वापस छोड़ने की जिम्मेदारी उनके ट्रस्ट राव चिरंजी लाल स्मृति एंड जन सेवा ट्रस्ट महेंद्रगढ़ की ही थी।
विज्ञापन


इस ट्रस्ट के चेयरमैन करण सिंह हैं। उन्होंने साल 2017-18 में स्कूल ट्रांसपोर्ट के लिए ट्रस्ट के नाम से 46 छोटी-बड़ी बसें और गाड़ियां लोन पर खरीदी थी। इन बसों को 600 रुपए प्रति सीट के हिसाब से मासिक किराए पर दिया था। इसका किराया साल 2020 से पेडिंग पड़ा है। 31 मार्च 2022 को बीएलएस ग्रुप को दी गई फ्रेंचाइजी का समय पूरा हो गया और दोनों पक्षों के बीच तय हुआ कि आगे से दोनों अपना-अपना अलग स्कूल चलाएंगे। उस समय गांव ईगराह में बनाई गई बिल्डिंग बीएलएस ग्रुप की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएलएस ग्रुप ने यदुवंशी शिक्षा निकेतन की जगह एक अप्रैल 2022 से ब्राइट एवेन्यू के नाम से अपना स्कूल शुरू किया। बीएलएस ग्रुप ने सभी 46 गाड़ियों को पूर्व निर्धारित किराए पर देने की मांग यदुवंशी ग्रुप से की। यदुवंशी शिक्षा निकेतन के पास उस समय खुद की बिल्डिंग नहीं थी, इसलिए उन्होंने जब तक उनकी खुद के स्कूल की बिल्डिंग तैयार नहीं होती, तब तक गाड़ियों को बीएलएस ग्रुप को ही किराए पर दे दिया।

एक अप्रैल 2023 से उनका यदुवंशी ग्रुप शिक्षा निकेतन बीबीपुर गांव में शुरू हो गया तो उन्होंने बीएलएस ग्रुप से अपनी गाड़ियां वापस मांगी लेकिन उनकी 35 से 36 गाड़ियां बीएलएस ग्रुप ने वापस नहीं की। ये सभी गाड़ियां उनके ट्रस्ट के नाम से ही रजिस्टर्ड हैं। बीएलएस ग्रुप द्वारा इन गाड़ियों को वापस नहीं किए जाने पर जींद सदर थाना पुलिस और आरटीए जींद को शिकायत दी गई और उन वाहनों की एनओसी जारी नहीं करने की मांग की। इसके बाद 24 मई को आरटीए कार्यालय में दोनों पक्षों को बुलाया गया लेकिन मामला नहीं सुलझ सका।


बीएलएस ग्रुप के डायरेक्टर उनसे तारीख पर तारीख मांगते रहे लेकिन उनकी गाड़ियां नहीं लौटाई। पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह का आरोप है कि बीएलएस ग्रुप ने उनकी गाड़ियों को धोखेबाजी, जालसाजी करते हुए खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की। बीएलएस ग्रुप के पदाधिकारियों ने गाड़ियों के फर्जी दस्तावेज बनाकर कुछ गाड़ियों को बेच दिया। सदर थाना पुलिस ने पूर्व विधायक की शिकायत पर बीएलएस ग्रुप के चेयरमैन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी तरुण अग्रवाल, सीईओ आरएन श्रीवास्तव, डायरेक्टर सोमदेव शर्मा, नोविता, कपिल गर्ग , ब्राइट एवेन्यू के प्राचार्य बालकिशन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed