फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fraud of Rs 17.54 crore on the pretext of starting a business in Dubai

Jind News: दुबई में बिजनेस शुरू करवाने का झांसा देकर 17.54 करोड़ रुपये की ठगी

Sun, 09 Jun 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 09 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 17.54 crore on the pretext of starting a business in Dubai
जींद। दुबई में टूर एंड ट्रैवल और सैलून का बिजनेस शुरू करवाने का झांसा देकर अर्बन एस्टेट निवासी व्यक्ति से 17.54 करोड़ रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट निवासी उपेंद्र शर्मा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में उनके भाई भूपेंद्र की मौत हो गई थी। इस दौरान उनके घर पर शोक प्रकट करने के लिए स्वाति साहनी, उनका पति विवेक चौहान व शिवाली आए थे। स्वाति साहनी ने उनकी भाभी अनीता को अपनी बातों में फंसा लिया और अपने साथ दुबई में टूर एंड ट्रेवल और सैलून के बिजनेस में शामिल होने की बात कही। इस बिजनेस में उनको बहुत ज्यादा आमदनी का लालच दिया। इसके बाद स्वाति साहनी ने उनके घर पर आना-जाना शुरू कर दिया। उनके परिवार को विदेश में टूर एंड ट्रेवल और सैलून का कार्य करने के बारे में बताया। परिवार को स्वाति साहनी व उसके पति पर पूरा विश्वास हो गया।

स्वाति साहनी ने धोखाधड़ी करने की नियत से विदेश में व्यापार के नाम अलग-अलग तारीख पर अपने खाता में 17 करोड़ 54 लाख रुपये डलवा लिए। जब उन्होंने बिजनेस में लगाए गए रुपये वापस मांगे तो कोरोना काल का बहाना बनाकर टालते रहे। कोरोना भी समाप्त हो गया मगर उन्होंने रुपये नहीं दिए। बाद में स्वाति साहनी व विवेक चौहान अपने परिवार के साथ विदेश भाग गए। इसके बाद पता चला कि दोनों ने मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी एसआई चंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed