फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fraud of Rs 1.33 crore on the pretext of giving share in profits

Jind News: मुनाफे में हिस्सा देने का झांसा देकर 1.33 करोड़ की धोखाधड़ी

Sun, 08 Jun 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.33 crore on the pretext of giving share in profits
जींद। एक व्यक्ति और महिला ने मिलकर एक करोड़ 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोहना, जिला गुड़गांव निवासी संदीप कुमार गिरी और दिल्ली निवासी भाग्यश्री सिंघल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अर्बन स्टेट निवासी राजेश कुमार जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक कंपनी में डायरेक्टर है और आरोपी भी कंपनी में डायरेक्टर थे। उसकी 2023 में मुलाकात हुई और आरोपियों ने बताया कि वह तीन कंपनियां चलाते हैं। वह दोनों उन कंपनियों में निदेशक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उसके साथ बिजनेस संबंध बनाने में इंटरेस्ट दिखाए और वह उनकी बातों से संतुष्ट हो गया जबकि उनके मन में शुरू से ही धोखाधड़ी का प्लान था।
यहां तक की संदीप ने उनकी कंपनी को मिले एक ठेके में उसका हिस्सा डालने की बात भी कई, लेकिन उसने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद उसने उसी कंपनी में पैसा निवेश के लिए कहा। इस पर उन्होंने कहा कि काम पूरा होने पर उसे मुनाफे में हिस्सा दिया जाएगा। इसके बाद उसने एक करोड़ 64 लाख 44758 रुपये उनकी कंपनी को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 मार्च 2024 को संदीप गिरी और भाग्यश्री की कंपनी ने 35 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद लेन देन लगातार चलता रहा और वर्तमान में उसे एक करोड़ 32 लाख 69193 संदीप गिरी और भाग्यश्री की कंपनी से लेने हैं।

19 अप्रैल 2025 को उसे इस राशि का चेक दे दिया, लेकिन जब उसने बैंक में चेक लगाया तो पता चला कि इन लोगों ने खाते को ब्लॉक करवा रखा है। पुलिस ने संदीप कुमार गिरी और भाग्यश्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed