{"_id":"684c70ce7dd72d1ea408a7d4","slug":"fraud-of-32-lakh-73-thousand-in-the-name-of-sending-abroad-case-jind-news-c-199-1-jnd1002-136266-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विदेश भेजने के नाम पर 32 लाख 73 हजार की ठगी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विदेश भेजने के नाम पर 32 लाख 73 हजार की ठगी, केस
Sat, 14 Jun 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
जुलाना। युवक को विदेश भेजने के नाम पर 32 लाख 73 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के संभलहेड़ा निवासी बबनदीप शोहता उर्फ बोबी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बूढ़ा खेड़ा गांव निवासी अंकुश लाठर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी से चंडीगढ़ में वर्ष 2022 नवंबर में हुई थी।
आरोपी ने बताया कि वह वीजा लगवाने का काम करता है। आरोपी ने उसे 21 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कही तो उसे एक बार 15 लाख और दूसरी बार 6 लाख रुपये ले लिए, लेकिन उसे ऑस्ट्रेलिया नही भेजा गया।
2023 में उसे दुबई भेजा गया। आरोपी ने कहा कि कुछ दिन बाद उसे कनाडा भेज दिया जाएगा। दुबई जाते ही उसे एक कमरे में कैद कर दिया गया और उससे रुपयों की डिमांड की गई।
विज्ञापन
आरोपी ने वहां पर 11 लाख 73 हजार रुपये और ले लिए गए। किसी तरह वह अपना पासपोर्ट लेकर घर आ गया। इसके बाद उसने अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने रुपये वापस नहीं किए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।