फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fraud in the name of Lado Laxmi Yojana in Haryana

Haryana: लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर ठगी, शातिरों ने गांव में लगाया कैंप, महिलाओं से वसूले रुपये

Thu, 09 Oct 2025 11:18 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी जींद
संवाद न्यूज एजेंसी जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 09 Oct 2025 11:18 PM IST
सार

हरियाणा के जिंद जिले में लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने गांव में कैंप लगाया और पैसे वसूलने शुरू कर दिए। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Fraud in the name of Lado Laxmi Yojana in Haryana
कैंप लगाकर महिलाओं से ठगी - फोटो : संवाद

विस्तार

अशरफगढ़ गांव में वीरवार को लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर सुकन्या योजना के खाते खुलवाए जा रहे थे। गांव की महिलाओं से खाते खुलवाने के 200-200 रुपये वसूले गए। इसके बाद जैसे ही पोल खुली तो कुर्सी छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। अशरफगढ़ गांव में बुधवार रात को मुनादी करवाई थी कि गुरुवार को चौपाल में लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन करने के लिए आएंगे इसलिए वीरवार को गांव की महिलाएं बाहर न जाएं। वह लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन करवा लें। 

विज्ञापन


वीरवार सुबह ही एक युवक और एक युवती चौपाल में पहुंचे। उन्होंने खुद को डाकखाना कर्मचारी बताया। इसके बाद जैसे ही महिलाओं को कर्मचारियों के आने की सूचना मिली तो चौपाल में महिलाओं की भीड़ जुट गई। इसके बाद युवक और युवती ने उनके खाते खोलने और सुकन्या योजना के आवेदन करने शुरू कर दिए, लेकिन जैसे ही ग्रामीणों को पता चला कि यह लाडो लक्ष्मी योजना का नहीं सुकन्या योजना के आवेदन करवा रहे हैं और 200-200 रुपये भी ले रहे हैं। दोनों के पास लाडो लक्ष्मी योजना के पात्र लोगों की सूची भी थी। वह मोबाइल नंबर पर कॉल कर आवेदन के लिए बुला रहे थे। इस पर वहां ग्रामीण भी पहुंच गए। जैसे ही उनकी पोल खुली तो दोनों कुर्सी छोड़कर चले गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी आशा ने बताया कि मैं लाडो लक्ष्मी योजना का आवेदन करवाने आई थी। उसके पति की मौत हो चुकी है और उसकी पांच छोटी-छोटी बेटियां हैं। मेरा आवेदन नहीं हो पाया। वहीं, स्थानीय निवासी उर्मिला ने बताया लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह किया जा रहा था। मैं आवेदन करवाने आई थी, लेकिन पता चला कि यहां तो कोई और ही योजना के आवेदन करवाए जा रहे थे।

डाक विभाग की सुकन्या योजना जरूर है, लेकिन लाडो लक्ष्मी योजना उनके विभाग की नहीं है। जो लोग महिलाओं के आवेदन करवा रहे थे, उनके विभाग से थे, या नहीं। इसकी जांच करवाई जाएगी। -नरेश कुमार, पोस्टमास्टर, डाकखाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed