फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four people arrested for shooting and killing a young man from Nidana villag

निडाना गांव के युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Tue, 16 Jun 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four people arrested for shooting and killing a young man from Nidana villag
निडाना गांव के युवक की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने शामलो कलां निवासी देवेंद्र, निडाना निवासी सुधीर, नवीन और अजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि युवक की हत्या शराब बेचने से मना करने पर की गई थी। फिलहाल इस मामले में शामलो कलां निवासी सुमित पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

बताते चलें कि गांव निडाना निवासी संदीप धर्म कांटा चलाकर अपना और अपने परिवार का पेट पालता था। 13 जून रात को मौसम खराब होने की वजह से वह धर्मकांटे के साथ लगते एक ढाबे में अपने भाई के साथ सो गया था। रात को कार में सवार होकर पांच लोग आए और संदीप पर 3 गोली दाग दी थी। इससे संदीप की मौत हो गई। मृतक संदीप के भाई अमनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने भाई के साथ एक ढाबे पर सो रहा था। शामलो कलां निवासी सुमित व देवेंद्र, निडाना निवासी सुधीर, नवीन और अजय पांचों लोग गांव में संदीप पर शराब बेचने का दबाव बना रहे थे, लेकिन संदीप ने मना कर दिया तो पांचों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनको अदालत में पेश किया गया। अदालत ने इनको तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए हैं। पांचवें आरोपी सुमित की तलाश की जा रही है। जल्द ही इसे भी काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed