फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four named in Kabaddi coach suicide case

Jind News: कबड्डी कोच आत्महत्या मामले में चार नामजद

Wed, 21 Feb 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 21 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four named in Kabaddi coach suicide case
जींद। सिरसा अकेडमी कबड्डी कोच की बीस दिन पहले जहर से हुई मौत के मामले में रेलवे थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। नरवाना रेलवे स्टेशन पर गांव सौरखी निवासी सुखबीर जहर के प्रभाव से रेलवे पुलिस को बेसुध हालात में मिला था। उसकी पीजीआई में मौत हो गई थी। परिजनों का अब सुखबीर का मोबाइल मिला है, जिसमें आत्महत्या से पहले का वीडियो है। इसमें चार लोगों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने जिम्मेदार ठहराया गया है। गांव सोरखी निवासी सुरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई सुखबीर सिरसा एकेडमी में कबड्डी कोच थे। 16 जनवरी को उनके भाई के साथ डिग मंडी निवासी राजेश, राकेश, सोनी, संदीप ने मारपीट की थी। इसमें सुखबीर को चोट आई थी। इसके बाद उनका भाई वापस चला गया। आरोपियों ने उनके भाई को परेशान करना जारी रखा। 31 जनवरी को उनके भाई सुखबीर ने नरवाना रेलवे स्टेशन पर वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली थी। वीडियो में चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया। रेलवे थाना की जांच अधिकारी सीमा ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई कृष्ण की शिकायत पर राजेश, राकेश, सोनी, संदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed