फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four lakh rupees were grabbed by showing fear of arrest

Jind News: गिरफ्तारी का डर दिखाकर लिए हड़पे चार लाख रुपये

Sun, 08 Oct 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees were grabbed by showing fear of arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीदों। मुकदमे में गिरफ्तारी का डर दिखाकर दो लोगों से चार लाख रुपये ठग लिए गए। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में डिडवाड़ा निवासी पूर्व सरपंच प्रमोद और कुरुक्षेत्र जिला के गांव मुंड निवासी बलवंत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

भगवानपुर गांव (कुरुक्षेत्र) निवासी नवाब ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मई में मेरे पास डॉ. महेंद्र निवासी बाकल (कैथल) और एक अन्य अनिल नामक व्यक्ति उसके दोस्त दुष्यंत निवासी कुरुक्षेत्र के पास आए। डॉ. महेंद्र ने अनिल नामक व्यक्ति का पासपोर्ट वीजा लगवाने के लिए बातचीत की और अनिल का असल पासपोर्ट, आधार कार्ड तथा पेन कार्ड की फोटो कॉपी दे दी। इसके बाद दुष्यंत ने मोहन वर्मा जिसे चंडीगढ़ में अपना कार्यालय किया हुआ है उसे वे कागजात भेज दिए। मोहन वर्मा ने अनिल का वीजा लगवाने के लिये कागजात दिल्ली एंबेसी में भेज दिए। करीब दो महीने बाद अनिल और बलंवत निवासी गांव मुंड (कुरुक्षेत्र) ने उसे और दुष्यंत को असंध बुलाया। उन्होंने कहा कि अनिल ने जो वीजा लगवाने के लिए कागजात दिए थे उनके तसदीक करते समय एक एजेंसी के नाम से फर्जी दस्तावेज लगने पाए गए हैं। इस पर थाना सदर सफीदों में अनिल के खिलाफ मामला दर्ज होना बतलाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मुकदमे में हम दोनों के नाम भी लेंगे। जब उन्होंने कहा कि उनका तो इस मुकदमे से कोई संबंध नहीं है। इस पर बलवंत ने हमें कहा कि यदि गिरफ्तारी से बचना चाहते हो तो एक लाख रुपये मुझे देने होंगे। उन्होंने गिरफ्तारी के डर के मारे एक लाख रुपये का प्रबंध करके बलवंत को असंध में दे दिए। फिर करीब 20 दिन के बाद हमने बलवंत से पूछा की मामले का क्या रहा। फिर बलवंत ने हमें बतलाया कि एक लाख रुपये में बात नहीं बनती। गिरफ्तारी से बचने के लिए पांच लाख रुपये और देने पड़ेंगे। फिर बलवंत ने असंध आने के लिए कहा। वह असंध पहुंचे तो बलवंत ने उनकी जान पहचान प्रमोद डिडवाड़ा से करवाई। बलवंत ने कहा कि ये पैसे प्रमोद निवासी डिडवाङ़ा को देने होंगे। उसके बाद प्रमोद ने कहा कि यह पांच लाख रुपये गांव डिडवाड़ा में बनी उनकी हैचरी पर देने होंगे लेकिन उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपये का प्रबंध करके वे नहीं दे सकते। हमने इतने पैसे देने में असमर्थत्ता जताई तो बलवंत व प्रमोद ने कहा कि यदि पैसे नहीं दोगे तो अनिल के विरुद्ध दर्ज मामले में गिरफ्तारी के लिए तैयार रहना। उन्होंने डर के मारे किसी तरह से तीन लाख रुपये इक_े किए और फिर वह राशि प्रमोद डिडवाड़ा की हैचरी पर जाकर उसे दे दिए। उस समय प्रमोद ने कहा कि यदि इस बात का कही भी जिक्र किया तो जान से हाथ धोना पङ़ेगा। ये दोनों हमें मुकद्दमें में गिरफ्तार करवाने का भय दिखाकर और पैसे देने का बार-बार दबाव बनाते रहे। जांच अधिकारी शीशराम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में डिडवाड़ा निवासी पूर्व सरपंच प्रमोद और कुरुक्षेत्र जिला के गांव मुण्ड निवासी बलवंत के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed