फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four injured in two-car collision, PGI referred

दो कारों की टक्कर में चार घायल, पीजीआई रेफर

Thu, 24 Mar 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four injured in two-car collision, PGI referred
सफीदों। सफीदों-जींद सड़क मार्ग पर गांव मलार-जयपुर के नजदीक दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घायलों में वार्ड नंबर सात सफीदों निवासी 62 वर्षीय मेल सिंह, करनाल जिले के गांव शेखुपुरा निवासी गुरबाज सिंह, उपकार सिंह व मेहर सिंह शामिल हैं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने घायलों को नागरिक अस्पताल सफीदों में दाखिल करवाया। यहां से चिकित्सकों ने सभी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों व पुलिस को भी लोगों ने सूचना दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed