फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four farmers arrested for burning paddy remains

Jind News: धान के अवशेष जलाने में चार किसान गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2024 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Four farmers arrested for burning paddy remains
जींद। जिला पुलिस ने अलग-अलग जगह धान के अवशेष जलाने के आरोप में चार किसानों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान डाहोला गांव निवासी राजेंद्र उर्फ राजा, खरकरामजी गांव निवासी कपिल उर्फ प्रवीण, जुलाना क्षेत्र के गांव देशखेड़ा निवासी सूरजभान, अकालगढ़ गांव निवासी संदीप के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी किसानों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से चारों आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


जिले में धान के अवशेष जलाने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। हालांकि, कृषि विभाग भी किसानों के साथ सख्ती से पेश आ रहा है। इसके बावजूद किसान धान के अवशेष जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिले में अवशेष जलाने से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। जिला पुलिस ने डाहोला गांव निवासी राजेंद्र उर्फ राजा, खरकरामजी गांव निवासी कपिल उर्फ प्रवीण, जुलाना क्षेत्र के गांव देशखेड़ा निवासी सूरजभान, अकालगढ़ गांव निवासी संदीप को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


धान के अवशेष जलाने पर दो किसानों पर केस

जुलाना। बराड़ खेड़ा गांव में धान के अवशेष जलाने के आरोप में पुलिस ने बीबीपुर गांव निवासी सतीश और बहबलपुर गांव निवासी राजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कृषि विभाग के सुपरवाइजर अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बराड़ खेड़ा गांव में धान के अवशेष जलाने की लोकेशन मिली थी। मौके पर जाकर मुआयना किया गया तो बीबीपुर गांव निवासी सतीश की दो कनाल और बहबलपुर गांव निवासी राजा के खेत में चार कनाल की धान के अवशेष जलाए हुए मिले। पुलिस ने आरोपी किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed