{"_id":"66ec91207c0d55e3d2064cc6","slug":"four-and-a-half-lakh-people-cheated-on-the-pretext-of-getting-a-job-in-singapore-jind-news-c-199-1-sroh1009-123299-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सिंगापुर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े चार लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सिंगापुर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े चार लाख ठगे
Fri, 20 Sep 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 20 Sep 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
जींद। बिघाना गांव निवासी युवक को सिंगापुर भेजकर नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये ठगने पर अलेवा थाना पुलिस ने करनाल जिले के पोपड़ा गांव निवासी पिता, पुत्र और पुत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में बिघाना निवासी रिकी ने बताया कि वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता था। इसके बारे में पोपड़ा गांव के अड्डे पर फास्ट फूड बेचने वाले गौरव ने उनको बताया कि पोपड़ा गांव निवासी सुमित युवकों को विदेश भेजता है। इसके लिए उन्होंने सुमित, उसकी बहन कांता व उसके पिता राजेंद्र से मिला। उन्होंने इसके लिए साढ़े चार लाख रुपये मांगे। इस दौरान उनके लड़के विरेन के सभी दस्तावेज भी आरोपियों ने ले लिए। उन्होंने 45 दिन में सिंगापुर भेजकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था, लेकिन तय समय में उनके लड़के को विदेश नहीं भेजा। इस दौरान आरोपियों ने उनसे पूरी राशि भी ले ली थी। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे, तो उन्होंने देने से मना कर दिया। इसको लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन उन्होंने रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में अलेवा थाना पुलिस ने सुमित कुमार, कांता देवी व राजेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।