{"_id":"612fc52f8ebc3e38a07186e2","slug":"four-accused-of-attacking-with-sharp-weapons-arrested-jind-news-rtk62269075","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजधार हथियार से हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कंडेला में एक मकान में घुसकर युवक पर लाठी-डंडों तथा तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोपी थुआ गांव निवासी मनोज, सुखबीर उर्फ गोलू तथा लोन गांव निवासी प्रदीप व बलबीर को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव कंडेला निवासी सोनू ने कहा कि सात अगस्त दोपहर को वह अपने ताऊ सत्यवान के मकान में अपने भाई मनजीत के साथ बैठा हुआ था। 6 अगस्त को सत्यवान के बेटे संदीप का गांव के ही सहदेव के साथ झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश में सुखबीर, दीपक, थुआ गांव निवासी कुलदीप तथा 7-8 अन्य युवकों ने आकर लाठी-डंडे और तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया था। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। सदर पुलिस ने इस मामले में 3 युवकों को नामजद कर 8-9 अन्य के खिलाफ हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखबीर, दीपक और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने इस मामले में थुआ गांव निवासी मनोज और सुखबीर उर्फ गोलू तथा लोन गांव निवासी प्रदीप व बलबीर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां से इनको जेल भेज दिया।