{"_id":"6910f5b71f7e0323b4007d01","slug":"four-accused-of-attacking-two-railway-officials-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-143610-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो रेलवे अधिकारियों पर हमला करने के चार आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो रेलवे अधिकारियों पर हमला करने के चार आरोपी काबू
Mon, 10 Nov 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
जींद। रेलवे के दो अधिकारियों पर हमला करने के चार आरोपी अहिरका निवासी रविंद्र, सोनीपत जिले के गांव खानपुर कलां निवासी अंकुश और गौरव व दबलैन निवासी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों हमले अलग-अलग दिन शहर के अपोलो रोड पर किए गए थे। हमलावरों ने दोनों अधिकारियों के हाथ-पांव तोड़ दिए थे।
रेलवे में कैरिज एंड वैगन विभाग में सैक्शन इंजीनियर रामबीर कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश ने एफआईआर में बताया कि चार नवंबर को दोपहर को वह रेलवे कार्यालय से पैदल अपने घर जा रहा था। जब वह अपोलो रोड पर पहुंचा तो तभी उसके पास एक गाड़ी आकर रूकी। उसमें से तीन युवक उतरे, जिनके हाथों में लाठी-डंडे थे।
उन्होंने आते ही उस पर हमला कर दिया। उसने भागने की कोशिश की लेकिन वह गिर गया। हमलावरों ने दोबारा फिर उसको पीटना शुरू कर दिया। फिर वह बेहोश हो गया। परिजनों उसे नागरिक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
एसएसई मनीष पर भी किया था हमला
इसी प्रकार तीन नवंबर को रेलवे में कैरिज एंड वैगन विभाग में एसएसई मनीष पर भी रेलवे क्वार्टरों के रास्ते पर हमला कर दिया गया। उसके साथ भी ऐसे ही तीन युवकों ने लाठी-डंडों से हमला किया जिससे उसको भी गंभीर चोटें आई हैं।
रंजिश के तहत किए हमले
यह दोनों हमले रंजिश के तहत किए गए हैं। रेलवे में तैनात पेंटर रविंद्र का तबादला पिछले दिनों तुगलकाबाद कर दिया था। उस पर आरोप था कि वह ड्यूटी से नदारद रहता है। इसलिए उनका तबादला किया गया था। इसी रंजिश के तहत इन दोनों वारदातों को अंजाम दिया गया है।
वर्जन
इस मामले में अहिरका निवासी रविंद्र, सोनीपत जिला के गांव खानपुर कलां निवासी अंकुश और गौरव व दबलैन निवासी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।-समरजीत सिंह, प्रभारी, पुलिस चौकी पटियाला चौक, जींद