फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Former sarpanch's son was murdered for using abusive language against women

Jind News: महिलाओं को अपशब्द बोलने पर पूर्व सरपंच के बेटे की हुई थी हत्या

Tue, 08 Jul 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 08 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Former sarpanch's son was murdered for using abusive language against women
जींद। काब्रच्छा के पूर्व सरपंच वेदपात के बेटे प्रीतम की महिलाओं को अपशब्द बोलने के विवाद में चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। प्रीतम की हत्या के लिए आरोपी मनीष ने 600 रुपये में ऑनलाइन चाकू खरीदा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने ये खुलासा किया है। पुलिस ने अदालत में पेश कर आरोपी का एक दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

हत्यारोपी मनीष ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि आरोपी उसके घर की महिलाओं को अपशब्द कहता था।इससे वह प्रीतम से रंजिश रखता था। वह कई दिन से उसकी हत्या की फिराक में था। 5 जुलाई को प्रीतम खेतों की तरफ जाते दिखाई दिया तो उसने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। दूसरी तरफ हत्या में शामिल आरोपी के साथी फरार चल रहे हैं।
वर्जन-
-शुरुआती जांच में पता चला है कि पुरानी रंजिश में प्रीतम की हत्या की गई है। आरोपी मनीष से पूछताछ के बाद चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपी का एक दिन का रिमांड मिला है। उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय कुमार, डिप्टी एसपी, उचाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed