फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Former sarpanch alleges money transaction in two-page suicide note

दो पेज के सुसाइड नोट में पूर्व सरपंच ने लगाया पैसे के लेनदेन का आरोप

Thu, 24 Jun 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Former sarpanch alleges money transaction in two-page suicide note
मालवी गांव के पूर्व सरपंच रामकला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रामकला ने दो पन्ने के सुसाइड नोट में पैसे के लेनेदेन का आरोप लगाया है। इसमें पैसे लेने व देने का हिसाब अलग-अलग लिखा गया है। हालांकि अब पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

अपने सुसाइड नोट में रामकला ने लिखा है कि उसे अलग-अलग लोगों से चार लाख 76 हजार रुपये लेने हैं, जबकि उसे चार लाख 94 हजार रुपये लोगों के देने हैं।
रामकला ने लिखा है कि उसे कमरे में रोक कर कुलदीप नामक व्यक्ति ने वीडियो बनाई और आठ लाख रुपये लेने की बात लिखवा ली। यह वीडियो गोहाना निवासी मुस्कान व कुलदीप के पास है। रामकला ने लिखा है कि यह पूरा गैंग है जो इस प्रकार का काम करता है। इसको लेकर ही अब उसके पास भिवानी से भी फोन आते हैं, जो खुद को पुलिसवाला बताता है। रामकला ने सुसाइड नोट में उसके मोबाइल नंबर भी लिखे हैं। सुसाइड नोट में लिखा है कि पूर्व ग्राम सचिव अभिमन्यु से लेने हैं। तीन साल हो गए, लेकिन यह पैसा नहीं मिल रहा है। जब इसके लिए वह अभिमन्यु को टोकता था तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
विज्ञापन

परिवार के लोगों को भी संदेश
सुसाइड नोट में रामकला ने अपने बेटे व अन्य परिजनों को भी संदेश दिया है कि वह अपने दादा-दादी और मां का ध्यान रखे। साथ ही लिखा है कि परिजन रामकला की बेटी रवीना को लक्ष्मी समझ कर ध्यान रखें। साथ ही अपने दोस्त सुरेश को भी बच्चों का ध्यान रखने के लिए कहा है। साथ ही रामकला ने लिखा है कि यदि कानून है तो उसके द्वारा बताए गए सभी लोगों को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed