फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Former MLA Surajbhan resigned alleging neglect

Jind News: पूर्व विधायक सूरजभान ने अनदेखी का आरोप लगाकर दिया इस्तीफा

Tue, 31 Oct 2023 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 31 Oct 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Surajbhan resigned alleging neglect
31जेएनडी17: जजपा को छोडऩे की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक सूरजभान काजल। संवाद।
जींद। जजपा का गढ़ कहे जाने वाले जिले में जजपा कार्यकर्ताओं का लगातार संगठन से मोह भंग हो रहा है। जिसके चलते आए दिन पार्टी के पदाधिकारी संगठन से दूरी बना रहे हैं। इसमें जुलाना विधानसभा में सबसे ज्यादा नुकसान जजपा को अब तक हुआ है। इसमें जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा पर भी अनदेखी के आरोप लगे हैं तो मंगलवार को पूर्व विधायक एवं जजपा कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुरजभान काजल ने उपमुख्यमंत्री पर अनदेखी के आरोप लगाकर पार्टी को अलविदा कहा है। सूरजभान काजल जुलाना से 1991 में लोकदल से विधायक बने वर्ष 2000 से 2005 तक वित्त आयोग के अध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन


जुलाना में विधायक पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी के पहले भी आरोप लगे थे, लेकिन उनकी संगठन में सुनवाई नहीं हुई तो इसका बड़े स्तर पर जजपा को खामियाजा भुगतना पड़ा था। जिसके चलते एक साथ पार्टी के हलकाध्यक्ष, स्टेट व जिला कार्यकारिणी समेत लगभग तीन दर्जन पदाधिकारियों ने पार्टी को छोड़ दिया था। इन सभी ने विधायक पर अनदेखी का आरोप लगाया था। इसी कड़ी में जुलाना से विधायक एवं हरियाणा वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष रहे सूरजभान काजल ने मंगलवार को शहर के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता कर पार्टी नेताओं पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोप लगाकर पार्टी को अलविदा कहा। उन्होंने बताया कि लगभग चार दशक पहले वकालत के दौरान उन्होंने चौधरी देवीलाल जी के मार्गदर्शन में सक्रिय राजनीति की शुरुआत की। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जिला अध्यक्ष सहित महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
विज्ञापन


बाक्स

आगामी चुनाव में जुलाना का गढ़ जितना होगा मुश्किल

जजपा के जुलाना विधानसभा में जिस तरह से संगठन से पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार दूरी बना रहे हैं। इसका खामियाजा आगामी चुनाव में जजपा को भुगतना पड़ सकता है। इससे साफ है कि जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा कार्यकर्ताओं की नब्ज को पकड़ने में कामयाब नहीं हुए। जिसके चलते कभी इनेलो तो अब जजपा में वर्षों से विभिन्न पदों पर काम कर चुके अनुभवी लोग पार्टी से दूर होते जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

देवीलाल के साथ शुरू की थी राजनीति, दुष्यंत के साथ हुई खत्म

पूर्व विधायक एवं कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सूरजभान काजल ने एक जमाने में चौधरी देवीलाल के साथ पार्टी में काम किया और पार्टी को अच्छा मुकाम दिलवाया। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में मिले मान सम्मान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिस परिवार से दशकों का नाता था उसको छोड़ना बड़ा कठिन होता है, लेकिन कार्यकर्ताओं की अनदेखी को सहन करना भी अब बड़ा काम हो चुका है। इसको लेकर उपमुख्यमंत्री से भी कई बार बात की, लेकिन किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं होने के कारण उनको मजबूरन फैसला लेना पड़ा।


31जेएनडी17: जजपा को छोडऩे की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक सूरजभान काजल। संवाद।

31जेएनडी17: जजपा को छोडऩे की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक सूरजभान काजल। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed