{"_id":"64c37f888f96e30c44086227","slug":"former-mla-kaliram-patwari-daughter-burnt-to-death-in-jind-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: पूर्व विधायक कलीराम पटवारी की बेटी की जलने से मौत, सुबह गैस सिलेंडर में आग लगने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: पूर्व विधायक कलीराम पटवारी की बेटी की जलने से मौत, सुबह गैस सिलेंडर में आग लगने से हुआ हादसा
Fri, 28 Jul 2023 02:12 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:12 PM IST
सार
सफीदों के पूर्व विधायक कलीराम पटवारी की बेटी पिंकी गांव ढाठरथ में जोगेंद्र के साथ विवाहित है। वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे वह चाय बनाने के लिए रसोईघर में पहुंची थी लेकिन गैस चूल्हे को जलाने की कोशिश की तो वह नहीं जला। जिस पर वह बाहर चली गई और सिलेंडर खुला ही रह गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के सफीदों खंड के गांव ढाठरथ में गैस सिलेंडर से लगी आग की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन तथा पुलिस मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतका सफीदों के पूर्व विधायक कलीराम पटवारी की बेटी थी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल जींद के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
सफीदों के पूर्व विधायक कलीराम पटवारी की बेटी पिंकी गांव ढाठरथ में जोगेंद्र के साथ विवाहित है। वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे वह चाय बनाने के लिए रसोईघर में पहुंची थी लेकिन गैस चूल्हे को जलाने की कोशिश की तो वह नहीं जला। जिस पर वह बाहर चली गई और सिलेंडर खुला ही रह गया। कुछ देर के बाद जब वह दोबारा से रसोई में पहुंची और गैस जलाने की कोशिश की तो एक दम से आग भड़क गई। जिसकी चपेट में पिंकी आ गई।
विज्ञापन
पिंकी को आग की लपटों से घिरा देख परिजनों द्वारा उसे तुरंत प्रभाव से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने पिंकी की हालत गंभीर देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। परिजन उसे हिसार ले गए जहां रास्ते में पिंकी की मौत हो गई। पिंकी के शव को जींद के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। पिंकी अपने पीछे पति, दो बच्चों को छोड़ गई है।
विज्ञापन