{"_id":"5f95cb338ebc3e9b946f54b1","slug":"former-chief-minister-bhupinder-singh-hooda-met-former-mla-parmendra-singh-dhul-jind-news-rtk580046498","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल से मिले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल से मिले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा
विज्ञापन
अपने निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के साथ पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल।
- फोटो : Jind
भाजपा को अलविदा कहने वाले पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ आ गए हैं। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा नहीं की है, लेकिन वह बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज के पक्ष में प्रचार करेंगे। बता दें कि शनिवार रात को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा परमेंद्र सिंह ढुल के निवास पर पहुंचे थे।
रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए ढुल ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में उन्होंने भाजपा को छोड़ा था। इसके बाद उन्होंने जुलाना में कार्यकर्ताओं के साथ बैठ की तो उन्होंने फैसला उन पर ही छोड़ दिया। इसके बाद दीपेंद्र हुड्डा ने उनसे संपर्क किया और कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज के पक्ष में प्रचार करने के लिए कहा। भूपेंद्र हुड्डा तथा दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में लड़े जा रहे बरोदा उपचुनाव में जुलाना के कार्यकर्ताओं ने इंदुराज का समर्थन किया है। अब वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज का चुनाव प्रचार करेंगे। जुलाना हलका बरोदा हलके से सटा हुआ है और आपस में रिश्तेदारी भी है।
उन्होेंने कहा कि भाजपा गरीबों, किसानों के हित की रक्षा का दावा कर सत्ता में आई थी, लेकिन उन्हीं के हक को खत्म कर दिया। जजपा किसानों के मसीहा चौधरी देवीलाल की नीतियों को भूल चुकी है।