फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Forest department team caught illegal tree cutters from minor

Jind News: वन विभाग की टीम ने पकड़े माइनर से अवैध रूप से पेड़ काटने वाले

Mon, 29 May 2023 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Forest department team caught illegal tree cutters from minor
28जेएनडी11 : वन विभाग कार्यालय में बैठे सभी पेड़ काटने के आरोपी। संवाद
उचाना। कुचराना कलां के पास से निकलने वाली राजौंद डिस्ट्रीब्यूटरी माइनर पर खड़े हरे पेड़ों को काटने के आरोप में वन विभाग की टीम ने दस लोगों को काबू किया। सभी से पूछताछ कर वन विभाग के रजिस्टर में उनकी रिपोर्ट दर्ज करके जुर्माना लगाया गया। यदि भविष्य में यह लोग ऐसे किसी मामले में पकड़े गए तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

वन रक्षक सचिन मलिक ने कहा कि उनको सूचना मिली कि कुछ लोग कुचराना कलां गांव में माइनर पर खड़े पेड़ों का काट रहे हैं। पेड़ काटने वाला यह गिरोह कई दिन से सक्रिय है। सचिन मलिक के कहा कि उन्होंने इसके बारे में जानकारी जुटाई और पता चला कि गांव मोहनगढ़ छापड़ा निवासी अनिल, गांव कालता निवासी गगनदीप, हरदीप, महेंद्र सिंह, राजेंद्र, सुनील, अजय, सागर, पवन समेत दस लोग यही काम करते हैं। उनके पास ट्रैक्टर-ट्रॉली है, जिसमें वह पेड़ काटने के बाद उनको लेकर जाते हैं। सचिन मलिक ने बताया कि सभी को वन विभाग कार्यालय में बुलाकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जुर्माना लगाया गया। भविष्य में इस प्रकार के मामले में यह लोग संलिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ जुर्माने के अलावा अन्य कार्रवाई भी की जाएगी। मलिक ने कहा कि हरे-भरे पेड़ कभी काटने नहीं चाहिएं। पेड़ों के बिना धरती पर स्वच्छ वातावरण का होना नामुमकिन है। धरती पर रह रहे जीव-जंतु पेड़ों पर निर्भर हैं। पेड़ हमारे वातावरण से लेकर हमारे स्वास्थ्य तक को प्रभावित करते हैं। पेड़ मनुष्य को ऑक्सीजन तथा स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं। पेड़ सूरज की रोशनी लेकर प्रकाश संश्लेषण या फोटो-सिंथेसिस प्रक्रिया द्वारा हवा से कार्बन-डाईऑक्साइड लेकर हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

28जेएनडी11 : वन विभाग कार्यालय में बैठे सभी पेड़ काटने के आरोपी। संवाद

28जेएनडी11 : वन विभाग कार्यालय में बैठे सभी पेड़ काटने के आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed