फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   For the first time in two months, no case of corona infection came in the district

दो महीने में पहली बार जिले में नहीं आया कोई कोरोना संक्रमण का मामला

Tue, 22 Feb 2022 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
For the first time in two months, no case of corona infection came in the district
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह से ही शुरू हो गई थी। दो महीने बाद पहली बार है जब जिले में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। जिले में अब 29 सक्रिय केस रह गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को 506 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से कोई भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। वहीं दो लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। अब तक जिले के 24314 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 23735 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 550 लोगों की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने बताया कि जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 97.58 से 97.62 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है जबकि मृत्यु दर 2.26 प्रतिशत है। वहीं पॉजिटिविटी रेट भी घट कर 5.48 से घट कर 5.46 प्रतिशत रह गया है। विभाग के पास 15 ग्रामीण व 14 शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed