फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   for the convenience of the students, the education department uploaded the 3 years paper on the website

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग ने वेब साइट पर अपलोड किए तीन साल के पेपर

Fri, 17 Jan 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
for the convenience of the students, the education department uploaded the 3 years paper on the website
जींद का जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय। - फोटो : Jind
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा की डेटशीट जारी की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्कूलों के पाठ्यक्रम पूरे नहीं हो पाए हैं। फरवरी से पहले ही पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर शिक्षा विभाग ने प्री बोर्ड की डेटशीट जारी कर दी है। प्री बोर्ड की परीक्षाएं 28 जनवरी से 10 फरवरी तक चलेगी। 12वीं की बोर्ड की परीक्षा तीन मार्च से 31 मार्च तक होगी तो 10वीं की परीक्षा 4 मार्च से 27 मार्च तक होगी। बोर्ड ने विद्यार्थी की परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए सभी विषयों के पिछले तीन साल के पुराने पेपर साइट पर डाल दिए हैं। इससे विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए आसानी से तैयारी कर सकते हैं। वहीं 28 जनवरी से शुरू होने जा रही प्री बोर्ड की परीक्षा से विद्यार्थियों का आकलन किया जाएगा। प्री बोर्ड की परीक्षा बोर्ड की परीक्षा पैटर्न पर आयोजित कराई जाती है। इसमें विद्यार्थियों की बोर्ड की परीक्षा की तैयारी का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

प्री बोर्ड की परीक्षा की तैयारियों के लिए स्कूल के अध्यापकों को सख्त आदेश दिए गए हैं। ऐसे मेें बोर्ड की परीक्षा के लिए पेपरों की तैयारी शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

विद्यार्थी इस प्रकार करें तैयारी
विद्यार्थी जो भी पढ़े उसको बार-बार याद करें। टाइम टेबल बनाकर हर विषय का समय निर्धारित कर तैयारी करें। तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें। महत्वपूर्ण चीजों को पढ़ते समय पूरा फोकस परीक्षा को ध्यान में रखकर करें। इससे विद्यार्थियों को याद रखने में आसानी होगी। वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से बेव साइट पर पिछले तीन साल के पुराने पेपर डाल दिए गए हैं। अध्यापक बच्चों की बेव साइट के पुराने पेपर की तैयारी करवाएं। अध्यापक 15 जनवरी से 31 मार्च तक ट्रेनिंग में नहीं जाएंगे। केवल स्कूल में परीक्षा की तैयारी होगी। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलेगी।
सुनीता रुहिल, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद।

जींद की जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता रुहिल

जींद की जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता रुहिल - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed