फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Foot over bridge will be built in front of the new bus stand, there will be no problem in crossing the highway

नए बस अड्डे के सामने बनेगा फुट ओवर ब्रिज, हाईवे पार करने में नहीं आएगी दिक्कत

Sun, 11 Sep 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Foot over bridge will be built in front of the new bus stand, there will be no problem in crossing the highway
बस अड्डे के सामने हाईवे के दूसरी तरफ बस रोककर उतारे जा रहे यात्री। संवाद - फोटो : Jind
जींद। पिंडारा गांव के पास जींद-संगरूर नेशनल हाईवे पर 32 करोड़ रुपये से बने नए बस अड्डे के सामने हो रहे हादसों में रोक लगेगी। इन हादसों पर रोक लगाने के लिए बस अड्डे के सामने फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इसके निर्माण को लेकर मंजूरी मिल चुकी है। अब निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर जल्द ही टेंडर लगाएगा। इसके लिए साढ़े 11फुट ओवर ब्रिज बनने के बाद यात्रियों को हाईवे क्रॉस करने में दिक्कत नहीं आएगी। यह फुट ओवरब्रिज रेंप की तरह बनाया जाएगा, जिससे बच्चे और बुढ़ों के लिए आरामदायक रहेगा। इसकी चौड़ाई इतनी होगी कि ई-रिक्शा और दुपहिया वाहन भी आसानी से आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन

नए बस अड्डे के सामने से जींद-संगरूर नेशनल हाईवे गुजरता है। वहां से वाहनों का आवागमन रहता है और हाईवे क्रॉस करना हादसे को न्योता देना है, लेकिन बस स्टैंड पर बसों से उतरकर काफी सवारियां हाईवे क्रॉस कर दूसरी तरफ से प्राइवेट वाहन लेती हैं। ऐसी लापरवाही से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद यात्री फिर भी हाईवे क्रॉस करते हैं। ऐसे में बस अड्डे के सामने हादसों में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं यात्रियों को बस स्टैंड के दूसरी तरफ जाने के लिए कोई ओर रास्ता भी नहीं है। बस अड्डे के सामने फुट ओवरब्रिज बनाने बेहद जरूरत है, जिससे कि हादसों पर भी रोक लगे और यात्रियों को भी आने-जाने में दिक्कत नहीं हो।
विज्ञापन

बस अड्डे के पास बनेगी ऑटो पार्किंग
बस स्टैंड पर ऑटो पार्किंग बनेगी। इसके लिए जिला परिवहन कार्यालय ने जगह फाइनल कर ली है। बस अड्डे के बाहर ही दीवार के साथ इस जगह का चयन किया गया है। यहां पर 50 से 70 ऑटो खड़ा होने की जगह है। ऑटो पार्किंग तभी शुरू की जाएंगी, जब यहां पर सर्विस रोड, फुट ओवरब्रिज और उसके बाद रेलिंग का काम पूरा किया जाएगा। इससे ऑटो चालकों को राहत मिल सकेगी। फिलहाल ऑटो चालक मुख्य रोड के अलावा गलियों में ऑटो खड़े किए जा रहे है, जिससे जाम की समस्या भी बनी रहती है। कई बार ऑटो चालक गलत दिशा से वाहन लेकर आते हैं, जिससे हादसे होने का भय भी बना रहता है। ऐसे में अब यहां पार्किंग की जगह मिलने के बाद यह समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे के दूसरी तरफ उतारी जा रहीं सवारियां
पुल से घूमकर नहीं आना पड़े, इसको लेकर रोडवेज और निजी बसें यात्रियों को बस अड्डे के सामने हाईवे के दूसरी तरफ उतार देते हैं। इसके बाद यात्रियों को बस अड्डे पर आने के लिए हाईवे पार करना पड़ता है। इसके कारण वहां हादसे होने का खतरा बना रहता है। हालांकि इस मामले को रोडवेज महाप्रबंधक और यातायात पुलिस के संज्ञान में भी लाया गया था। कुछ दिन बाद तो चालकों ने वहां बस रोकनी बंद कर दी। अब फिर दोबारा रोडवेज और निजी बसों को वहां रोककर यात्री उतारे जा रहे हैं।

यात्रियों की सहुलियत को लेकर बस अड्डे के सामने फुट ओवरब्रिज का निर्माण जल्द करवाया जाएगा। बस अड्डे के सामने हाईवे को पार करना हादसों को न्योता देना है। हादसों पर रोक लगे। इसको लेकर जल्द ही फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी।
-डॉ. मनोज कुमार, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed