{"_id":"67cf4176705d06f1910243d6","slug":"food-safety-department-will-increase-vigilance-during-holi-for-sampling-of-food-items-jind-news-c-199-1-sroh1009-131284-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: होली पर खाद्य सुरक्षा विभाग चाैकन्ना बढ़ाएगा खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: होली पर खाद्य सुरक्षा विभाग चाैकन्ना बढ़ाएगा खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग
Tue, 11 Mar 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी10: शहर की एक दुकान में मिठाई की खरीदारी करने आए ग्राहक। संवाद
जींद। होली पर मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की जमकर बिक्री होती है। दुकानदार इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। पिछले वर्ष फूड सप्लाई विभाग ने 115 सैंपल लिए थे। इनमें से 25 सैंपल फेल हुए हैं। इसके अतिरिक्त 43 केस कोर्ट में फाइल किए हैं। फिलहाल यह यह मामले अभी विचाराधीन हैं।
इस बार भी होली के त्योहार के आगमन पर मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। इस मिठाई से लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं।
होली पर आमजन को मिठाई खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह किस तरह की मिठाई खरीद रहें हैं। लोग खाद्य पदार्थों की खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन जरा सी लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। मिठाई से लेकर आइसक्रीम, शीतल पेय पदार्थ और मसालों तक में नुकसानदायक रंग मिले होते हैं। इसलिए खाद्य पदार्थों को जांच-परखकर ही खरीदना चाहिए। होली पर्व नजदीक आते ही बाजार में अब खूब रौनक दिख रही है। लोग खरीदारी करने भी घर से निकल रहे हैं।