{"_id":"69dd2c3880070155ee0e4df9","slug":"following-the-path-shown-by-baba-saheb-is-the-true-tribute-to-him-rahul-jain-jind-news-c-199-1-sroh1006-151554-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि : राहुल जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि : राहुल जैन
विज्ञापन
13जेएनडी01-वर्कशॉप में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब को नमन करते रोडवेज कर्मचारी। स्रोत
जींद। बस स्टैंड पर की मुख्य कार्यशाला में सोमवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। समारोह में महाप्रबंधक राहुल जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने केक भी काटा।
राहुल जैन ने कहा कि बाबा साहब का जीवन केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं बल्कि संघर्ष और विजय का एक महान अध्याय है। डॉ. आंबेडकर ने न केवल देश को दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान दिया बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग भी दिखाया।
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार आज भी हमें एक न्यायपूर्ण और समतावादी समाज बनाने की प्रेरणा देते हैं। संविधान निर्माता के बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
कर्मचारी नेता संदीप रंगा ने कर्मचारियों से बाबा साहब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मूलमंत्र को न केवल अपने व्यक्तिगत जीवन में अपनाएं, बल्कि अपने कार्यक्षेत्र में भी पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ जनता की सेवा करें।
इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी बाबा साहब के सामाजिक और आर्थिक सुधारों पर चर्चा की। अंत में सभी कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखने की शपथ ली। इस दौरान भंडारे का भी लगाया गया। इस अवसर पर ट्रैफिक मैनेजर विनोद, अशोक गोरिया, राजेश चोपड़ा, अरविंद, महेश, विकास, कृष्ण, सुरेंद्र, रणधीर माथुर, नरेश, रविंद्र, रमेश, बलजीत, मणिपाल, कुलबीर मौजूद रहे।