Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Following Hisar, a strike has now hit the Sirsa depot as well, disrupting bus services to Jind.

Jind News: हिसार के बाद सिरसा डिपो में भी हड़ताल, जींद आने वाली बसों का संचालन प्रभावित

Sun, 01 Nov 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Following Hisar, a strike has now hit the Sirsa depot as well, disrupting bus services to Jind.
फोटो 01जेएनडी25-बस अड्डे पर बसों के इंतजार में बैठे यात्री। स्रोत यात्री
जींद। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब जींद के यात्रियों पर भी पड़ने लगा है। पहले हिसार डिपो में बसों का संचालन प्रभावित हुआ। अब सिरसा डिपो के कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं। इसका सीधा असर जींद आने और यहां से दूसरे शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है। कई बसें निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे यात्रियों को बस स्टैंड पर इंतजार करना पड़ रहा है। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और जरूरी काम से सफर करने वालों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

हिसार डिपो के कर्मचारी दो दिन से मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। अब सिरसा डिपो के कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों के समर्थन और हिसार के कर्मचारियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मांगों को लेकर पांच और छह नवंबर को प्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है।
विज्ञापन

हिसार से जींद होकर पानीपत और हरिद्वार जाने वाली कई बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। सुबह के समय बसें नहीं मिलने से यात्रियों को अधिक दिक्कत हो रही है। हिसार से सुबह 8:05, 9:05, 9:50 और 10:55 बजे पानीपत जाने वाली बसें प्रभावित हैं। इसके अलावा सुबह 10:40 बजे हरिद्वार जाने वाली बस भी प्रभावित हुई है। दोपहर 12:55 बजे पानीपत जाने वाली बस का संचालन भी बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवाला से जींद आने वाली बसों पर भी असर पड़ा है। सुबह 6:16, 6:32 और 6:48 बजे आने वाली बसों का संचालन प्रभावित है। हिसार से जींद आने वाली करीब 10 बसें प्रभावित बताई जा रही हैं। वहीं, सिरसा से पानीपत के लिए रात 9:30 बजे और करीब 11 बजे आने वाली बसों पर भी हड़ताल का असर पड़ रहा है।
प्रदेशव्यापी हड़ताल हुई तो बढ़ेंगी यात्रियों की मुश्किलें
जींद डिपो में 160 से अधिक रोडवेज बसें हैं। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री लंबी दूरी का सफर करते हैं। सुबह चंडीगढ़, हरिद्वार, यमुनानगर, गुरुग्राम और दिल्ली के लिए बसें रवाना होती हैं। इसके बाद रोहतक, कैथल और भिवानी सहित दूसरे रूटों पर बसों का संचालन होता है। इसके अलावा नरवाना, पानीपत, हांसी, बरवाला, गोहाना और असंध रूट पर परिवहन समिति की करीब 160 बसें चलती हैं। ऐसे में यदि पांच और छह नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल होती है तो यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। लंबी दूरी के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होने की आशंका है। बसों का संचालन प्रभावित होने पर लोगों को निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।
मांगों का परिपत्र जारी करने पर अड़े कर्मचारी
रोडवेज कर्मचारी परिवहन मंत्री की ओर से मानी गई मांगों का परिपत्र जारी करने की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर पांच और छह नवंबर को प्रदेशभर में पूर्ण हड़ताल का एलान किया गया है। हालांकि, परिवहन विभाग ने तीन नवंबर को कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया है, लेकिन कर्मचारी पहले मानी गई मांगों का परिपत्र जारी करने की मांग पर अड़े हुए हैं।


वर्जन
हिसार और सिरसा में हड़ताल को देखते हुए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बस स्टैंड से बाहर ही यात्रियों को उतारें और चढ़ाएं, ताकि उन्हें परेशानी न हो। पांच और छह नवंबर की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर परिवहन विभाग ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया है। उम्मीद है कि बातचीत सकारात्मक रहेगी और समस्या का समाधान निकल आएगा। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article